back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनटीए ने घोषित किया नीट 2021 का रिजल्ट

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2021 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके बाद अब मेडिकल कॉलेजों में जल्द दाखिले शुरू किए जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सोमवार शाम नीट के छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है। एजेंसी ने छात्रों को आधिकारिक ईमेल पर यह रिजल्ट लिंक भेजा है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्टूबर को एनटीए को नीट परिणाम 2021 जारी करने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद 1 नवंबर को एनटीए परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। एनटीए ने उम्मीदवारों के व्यक्तिगत ईमेल आईडी पर उनका स्कोरकार्ड साझा किया है। नीट 2021 की आधिकारिक वेबसाइट पर भी यह रिजल्ट जारी किया जाएगा। इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि परीक्षा के एक माह बाद नीट यूजी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि परीक्षा परिणाम में अधिक देरी होने से 2021-22 के नए सत्र में भी देर हो सकती थी। नीट परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस समेत विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन मिल सकेगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 में संशोधन के बाद देशभर में स्थित 13 एम्स और पुडुचेरी के जवाहरलाल पीजी चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के एमबीबीएस पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षाएं भी नीट के जरिए से ली गई हैं। परीक्षा के लगभग एक माह के बाद नीट यूजी का रिजल्ट घोषित करने की संभावना थी। हालांकि इसमें बहुत अधिक देरी नहीं हुई है, यह रिजल्ट परीक्षा के करीब 50 दिन बाद घोषित किया गया है। नीट यूजी 2021 परीक्षा भारत के 202 शहरों में 3,800 से अधिक परीक्षा केंद्रों में रविवार 12 सितंबर को दोपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच आयोजित की गई थी। पूरे देश में लगभग 16 लाख छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। एनटीए के मुताबिक, भारत सरकार की पहल पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी पहली बार दुबई में भी आयोजित की गई। दुबई स्थित परीक्षा केंद्र के अलावा कुवैत में भी नीट-यूजी परीक्षा आयोजित करवाई गई। सामाजिक दूरी के मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा वाले शहरों की संख्या 155 से बढ़ाकर 202 कर दी गई थी। केंद्र सरकार ने इस बार नीट में परीक्षाओं में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लागू करने का फैसला किया है। साथ ही छात्रों को 13 भाषाओं में यह परीक्षा देने की सुविधा प्रदान की गई। –आईएएनएस जीसीबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...