back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब Delhi-NCR में दौड़ेंगी Uber की लग्जरी बसें, सुविधाएं ऐसी की बिना सफर किए रह न पाएंगे

Uber Bus : कैब सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी उबर अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों को नई सर्विस देने वाली है। वो भी आधुनिक सुविधाओं से लैस।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिल्ली सरकार एक और महत्वाकांक्षी योजना लागू करने वाली है। इसके तहत अगले माह से दिल्लीवासी निजी कंपनियों द्वारा संचालित एसी बसों (Air conditioned buses) में सीटें बुक करा सकेंगे। दिल्ली मोटर वाहन लाइसेंसिंग एग्रीगेटर (प्रीमियम बसें) योजना के तहत लग्जरी बस सेवा शुरू की जाएगी। इसे केजरीवाल सरकार ने साल 2023 में अधिसूचित किया था।

कम होगा निजी वाहनों का उपयोग

सरकार का उद्देश्य है कि राजधानी के अंदर निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम किया जाए। प्रदूषण की रोकथाम हो। परिवहन विभाग के अधिकारी के अनुसार इस योजना के तहत दो व्यवस्थापकों (एग्रीगेटर)-उबर और एवेग-को दिल्ली-एनसीआर में बसें चलाने के लिए लाइसेंस दिए गए हैं। ये दोनों उन रूट्स को फाइनल कर रहे, जिन पर बसें चलाई जाएंगी।

जुलाई के अंत या अगस्त पहले सप्ताह में होगी शुरुआत

परिवहन अधिकारी के अनुसार दोनों एग्रीगेटर’ योजना में जुटे हैं। उनके साथ बातचीत अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत या अगस्त के पहले सप्ताह तक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

बसों में होंगी ये सुविधाएं

योजना के मुताबिक प्रीमियम बस में कम-से-कम नौ यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। बसों में वाई-फाई, जीपीएस और सीसीटीवी इंस्टॉल होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गडकरी ने दिल्ली MCD ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल, खत्म करने के दिए संकेत, पूछा- यह टोल क्यों वसूल रहे हैं?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में प्रवेश और बाहर निकलने वाले कॉमर्शियल वाहनों...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...