back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिटलिस्ट में श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपी आफताब पूनावालाः महाराष्ट्र पुलिस

महाराष्ट्र पुलिस की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि श्रद्धा वाकर मर्डर का आरोपी आफताब पूनावाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग की राडार पर है। जिसके बाद महाराष्ट्र ATS और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के सबसे वांछित संदिग्धों में से एक शुभम लोनकर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि वह निश्चित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम कर रहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र पुलिस की जांच में एक और बड़ी जानकारी सामने आई है कि श्रद्धा वालकर मामले में आरोपी आफताब पूनावाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग की रडार में है। 

आफताब अब बिश्नोई गैंग के निशाने पर है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मई 2022 में वसई की रहने वाली श्रद्धा वालकर की हत्या उसके प्रेमी आफताब पूनावाला ने देश की राजधानी दिल्ली में बड़े ही बेहरमी से कर दी थी। आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए थे। उसके शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा हुआ था। वो शव के अंगों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर फेंकता था।

इस हत्याकांड का खुलासा नवंबर 2022 में हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर श्रद्धा के कई अंगों को बरामद किया था। आफताब इस मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आफताब अब बिश्नोई गैंग के निशाने पर है। इस सूचना के बाद से महाराष्ट्र ATS और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं।  

“शुभम लोनकर का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध है”

मुंबई क्राइम ब्रांच पुणे में रहने वाले शुभम लोनकर को गिरफ्तार करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2024 में अकोलापुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में शुभम लोनकर को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय महाराष्ट्र की अकोला पुलिस ने शुभम लोनकर के पास से तीन हथियार बरामद किए थे। महाराष्ट्र की अकोला पुलिस की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि शुभम लोनकर के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई से संबंध हैं और शुभम लोनकर कथित तौर पर हथियारों की तस्करी में शामिल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले सिद्दू मूसेवाला को मारा, अब किस मशहूर पंजाबी सिंगर की जान लेने पर उतारू है लॉरेंस गैंग?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लॉरेंस गैंग की ओर से मशहूर चेहरों को धमकी देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...