back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, यूपी पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। गुरपतवंत सिंह पन्नू की इस धमकी के बाद राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अयोध्या के राम मंदिर को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो के जरिए कहा है कि 16 नवंबर व 17 नवंबर 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में बड़ी हिंसा होगी। खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू की इस धमकी के बाद राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। अयोध्या में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि पूरे परिसर की सुरक्षा अभेद्य है।

“श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा पहले से ही अभेद्य है”

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से जारी की गई धमकी वाली वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर में पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश जिला प्रशासन और पुलिस ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। SP सिक्योरिटी बलरामाचारी दुबे ने ATS के जवानों व पुलिस बल के साथ श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन पथ समेत पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा पहले से ही अभेद्य है। इसकी 24 घंटे निगरानी की जाती है।

इससे पहले भी राम मंदिर को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या के राम मंदिर को इससे पहले 22 अगस्त 2024 को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हेल्प डेस्क मोबाइल नंबर पर वाट्सएप के माध्यम से यह धमकी दी गई थी। जिसमे लिखा गया था कि राम मंदिर को बहुत ही जल्द बम से उड़ा देंगे। इस जगह पर मस्जिद बनाएंगे। इस धमकी के बाद उत्तर प्रदेश ATS ने तुरंत अपनी जांच शुरू कर दी थी और 14 सितंबर 2024 को बिहार के भागलपुर से धमकी देने वाले आरोपी मोहम्मद मकसूद को गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं 31 दिसंबर को मनाई जाएगी, चंपत राय ने दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की दूसरी वर्षगांठ इस बार 22 जनवरी को...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵