back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पासपोर्ट में जीवनसाथी का नाम जुड़वाना हुआ आसान, जरूरी नहीं रहा मैरिज सर्टिफिकेट, सिर्फ इस प्रूफ से होगा काम

अब सरकार ने पासपोर्ट की प्रक्रिया को बेहद आसान करते हुए मैरिज सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को खत्‍म कर दिया है। इसके लिए केवल पत्‍नी व पत्‍नी दोनों की एक संयुक्‍त तस्‍वीर ही महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज होगा।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। पासपोर्ट में यदि आप अपने जीवनसाथी का नाम जुड़वाना चाहते हैं तो अब इसकी प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है, क्‍योंकि अब सरकार ने इस प्रक्रिया में लगने वाले महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज मैरिज सर्टिफ‍िकेट की अनिवार्यता को खत्‍म कर दिया है। बता दें कि अब तक पति या पत्‍नी का नाम एड करने के लिए शादी के रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती थी।

पासपोर्ट में जीवनसाथी का नाम ऐसे जुड़ेगा

आमतौर पर भारत में परंपरागत रीति-रिवाजों से ही शादियां संपन्‍न होती हैं, ऐसे में अधिकांश कपल विवाह का पंजीकरण नहीं कराते हैं। ऐसे में जब पासपोर्ट में जीवनसथी का नाम जुड़वाने की बारी आती है तो उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान करते हुए मैरिज सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को खत्‍म कर दिया है। इसके लिए केवल पत्‍नी व पत्‍नी दोनों की एक संयुक्‍त तस्‍वीर ही महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज होगा। इस फोटो पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करने होंगे। इस तरह शादी की स्वप्रमाणित तस्वीर को ही दस्तावेज माना जाएगा और उसके आधार पर पासपोर्ट में जीवनसाथी का नाम जोड़ दिया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने एनेक्सर जे फ़ॉर्म की दी सुविधा

पासपोर्ट में पति या पत्नी का नाम जोड़ने के लिए विदेश मंत्रालय ने एनेक्सर जे फ़ॉर्म की सुविधा दी है। इस फ़ॉर्म के जरिए आवेदक अपने और अपने जीवनसाथी की फोटो अपलोड करा सकते हैं। एनेक्सर जे पर जाकर शादी की अपनी तस्वीर या फिर कोई अन्य जॉइंट फोटो दोनों के साथ के अपलोड कर देंगे तो इसे ही प्रमाण पत्र के तौर पर मान लिया जाएगा।

कम लोग ही शादी का रजिस्‍ट्रेशन कराते हैं

आमतौर पर हमारे देश में शादियों का पंजीकरण कराना एक जटिल प्रक्रिया माना जाता है इसलिए कम लोग ही शादी का रजिस्‍ट्रेशन कराते हैं। परेशानी से बचने के लिए सालों तक लोग इसे लटकाए रहते हैं और फिर कभी किसी नौकरी में ट्रांसफर या फिर पासपोर्ट आदि के लिए जरूरत होती है तो उन्हें परेशानी का सामना करना होता है। लेकिन अब इस परेशानी को विदेश मंत्रालय ने दूर कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Indian Passports: क्या आप जानते हैं भारत में कितने तरह के पासपोर्ट होते हैं? रंग से पहचानिए आपका स्टेटस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में पासपोर्ट (Indian Passports) सिर्फ यात्रा दस्तावेज नहीं, बल्कि पहचान का प्रतीक भी है। नीला, सफेद और मैरून पासपोर्ट अलग-अलग...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵