नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने मिस इंडिया की सूची देखी है। इनमें कोई भी दलित, आदिवासी और OBC महिला नहीं है। उनके इस बयान पर बीजेपी नेता किरण रिजिजू ने कहा कि उन्हें मिस इंडिया कॉम्पीटीशन में, फिल्म में, स्पोर्ट्स में रिजर्वेशन चाहिए।
ये केवल बाल बुद्धि का मुद्दा है जो लोग इनका साथ दे रहे हैं वो भी इसके लिए बराबर के जिम्मेदार हैं। बाल बुद्धि मनोरंजन के लिए अच्छी हो सकती है पर अपनी विभाजनकारी चालों में, हमारे पिछड़े समुदायों का मजाक न उड़ाएं।
सरकार मिस इंडिया को सिलेक्ट नहीं करती है: किरण रिजिजू
उन्होंने कहा कि सरकार मिस इंडिया को सेलेक्ट नहीं करती हैं। न ही सरकार ओलंपिक्स के लिए एथलीट को चुनती है। सरकार फिल्म के लिए एक्टर नहीं चुनती है। सुप्रीम कोर्ट को IAS, IPS, IFS और शीर्ष सर्विस की नियुक्तियों में बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन राहुल पहली आदिवासी राष्ट्रपति, OBC प्रधानमंत्री और कैबिनेट मिनिस्टर्स में SC/ST नेताओं को नहीं देख पा रहे हैं।
सही समय पर की जाएगी जनगणना : अमित शाह
रिपोर्टरों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी यह कह सकती है कि वो जातीय जनगणना की अपनी मांग पर देश को विभाजित कर सकते हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दशकीय जनगणना का कार्य उचित समय पर किया जाएगा और जब भी निर्णय लिया जाएगा इसकी घोषणा की जाएगी।
दरअसल राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने मिस इंडिया की लिस्ट निकाली कि इसमें कोई एक नाम तो होगा लेकिन उन्हें दलित, आदिवासी, OBC महिलाओं का नाम कहीं पर भी नहीं मिला। उन्होंने कहा वहां डांस गाना चलेगा, कोई क्रिकेट की बात करेगा, कोई बॉलिवुड की बात करेगा, इसमें भी आपको कोई नहीं मिलेगा।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News




