नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को संसद के मकर द्वार पर हुए धक्का-मुक्की कांड को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं। बीजेपी पहले ही राहुल गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है जबकि कांग्रेस ने भी बीजेपी के खिलाफ शिकायत दी है। आज इस मुद्दे को हवा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दी। उन्होनें लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है जिसमें राहुल गांधी के लोकसभा से निलंबन की मांग की गई है।
जांच पूरी होने तक राहुल गांधी के निलंबन की मांग
झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में मांग की गई है कि पूरे मामले की जांच विशेषाधिकार समीति से कराई जाए। जांच पूरी होने तक राहुल गांधी को सदन से निलंबित कर दिया जाए। बता दें कि जिस समय ये घटना हुई थी उस समय निशिकांत दुबे ही प्रताप सारंगी के पास खड़े नजर आए थे। जब राहुल गांधी प्रताप सारंगी के पास आए तो उन्होंने राहुल गांधी के सामने ही गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया।
विपक्ष ने किया विजय चौक से ससंद मार्ग तक मार्च का ऐलान
कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर विरोध में विजय चौक से संसद मार्ग तक मार्च का ऐलान किया है। विपक्ष की मांग है कि अमित शाह आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगे। जबकि दूसरी तरफ BJP राहुल गांधी पर हमलावर है और धक्का-मुक्की की घटना के लिए माफी मांगने की मांग कर रही है। राहुल गांधी पर हुई FIR के बारे में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “पूरा देश देख रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर कई केस झूठे दर्ज कराए हैं।




