back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूजीलैंड ने कोरोना बूस्टर वैक्सीन अंतराल घटाकर 3 महीने किया

वेलिंगटन, 2 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड सरकार ने बुधवार को टीकाकरण और बूस्टर के बीच के अंतराल को चार महीने से घटाकर तीन महीने करने का फैसला किया है, ताकि ज्यादातर लोग जल्दी से अपनी बूस्टर खुराक ले सकें। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना के प्रतिक्रिया मंत्री क्रिस हिपकिंस ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस शुक्रवार से 18 साल से अधिक उम्र के एक लाख और लोग अपने बूस्टर के लिए पात्र होंगे। हिपकिंस ने कहा, सरकार ने स्वास्थ्य महानिदेशक और कोरोना वैक्सीन तकनीकी सलाहकार समूह की सलाह पर विचार किया है। उन्होंने कहा, कोरोना महामारी के प्रति हमारी प्रतिक्रिया में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका मतलब है कि 18 साल से ज्यादा उम्र के 30.6 लाख से ज्यादा लोग दो तिहाई आबादी इस सप्ताहांत से अपने बूस्टर के लिए पात्र होंगे। अब तक 13 लाख लोगों को पहले ही बूस्टर मिल चुका है। हिपकिंस ने कहा, हम ओमिक्रॉन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और जितने ज्यादा लोग इसमें शामिल होंगे उतना ही हम प्रकोप के प्रभाव को कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, बूस्टर टाइमिंग को आगे लाने से उन लोगों को मदद मिलेगी जिन्हें हाल ही में प्रतिरक्षित किया गया है। इसका मतलब यह होगा कि अधिक लोग, विशेष रूप से माओरी, ओमिक्रॉन के कम्युनिटी में पकड़ बनाने से पहले एक बूस्टर प्राप्त करने में सक्षम होंगे। मंत्री के अनुसार, आज तक, न्यूजीलैंड में लगभग 94 प्रतिशत पात्र लोगों को कम से कम दो खुराक के साथ पूरी तरह से टीका लगाया गया है। लगभग 40 लाख कीवी है, जिनमें से एक चौथाई से अधिक ने अब अपने बूस्टर शॉट भी ले लिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोरोना के 142 नए कम्युनिटी मामले दर्ज किए, जिसमें सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में 103, पास के वाइकाटो में 12, बे ऑफ प्लेंटी में 5, लेक रीजन में 2 और नॉर्थलैंड में 11 शामिल हैं। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...