back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली: निगम ने डीटीसी डिपो में मच्छरों के प्रजनन का पता लगाने के लिए चलाया व्यापक अभियान

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले डी टी सी बस डिपो में मच्छरों के प्रजनन का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत दक्षिणी निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 38 डी टी सी बस डिपो में मच्छरों के प्रजनन की जांच की गई तथा 23 बस डिपो में मच्छरों का प्रजनन पाया गया। मच्छरों के प्रजनन के पीछे मुख्य कारण- कबाड़, पुराने टायर, गमले, कूलर इत्यादि में वर्षा के जल का जमाव था। निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा मच्छरों के प्रजनन स्थल पर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया गया तथा डी टी सी कर्मचारियों को जल जमाव रोकने तथा जल जमाव के कारण होने वाले मच्छरों के प्रजनन के बारे में जागरूक किया गया। द्वारका सेक्टर पर-22, द्वारका सेक्टर-2, द्वारका सेक्टर-सी, सुखदेव विहार, खानपुर, वसंत विहार, दिचाऊ कलां स्थित डी टी सी डिपो एवं डी टी सी क्लस्टर बस डिपो में मच्छरों का प्रजनन पाया गया। जन स्वास्थ्य विभाग ने डी टी सी के कर्मचारियों एवं बस डिपो के आस पास स्थित कॉलोनियों में रहने वाले नागरिकों को मच्छरों के प्रजनन के बारे में जागरुक करने के लिए हैंडबिल, बैनर, स्टीकर एवं जन संबोधन का इस्तेमाल किया। मच्छरों का प्रजनन पाए जाने वाले बस डिपो के अभिरक्षक एवं डिपो मैनेजर पर कार्यवाही करते हुए दक्षिणी निगम के जनस्वास्थ्य विभाग ने 20 कानूनी नोटिस एवं 1 चालान किया। इसके साथ ही दक्षिणी निगम के सभी उप स्वास्थ्य अधिकारियों को मच्छरों के प्रजनन के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए डिपो मैनेजर के साथ मिलकर कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए तथा मच्छरों के प्रजनन न रोक पाने वाले डिपो मैनेजर के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के आदेश भी दिए गए। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵