नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इस साल नीट यूजी में लगभग 20.7 से 21 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आयोजित हुई थी। प्रोविजनल आंसर की 3 जून को जारी की गई थी। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 5 जून थी।
यहां देखें NEET 2025 का रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए आपको NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा
वेबसाइट: https://neet.nta.nic.in
ऐसे करें रिजल्ट चेक – स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर “NEET UG 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन (कैप्चा) भरें।
“Submit” बटन पर क्लिक करें।
आपका स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स
एप्लिकेशन नंबर
जन्मतिथि
सिक्योरिटी पिन (कैप्चा)
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट घोषित होने के बाद अब मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें छात्रों को उनकी रैंक, स्कोर और कैटेगरी के आधार पर MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेस में दाखिला मिलेगा। काउंसलिंग का आयोजन करेगा – Medical Counselling Committee (MCC) जल्द ही MCC अपनी वेबसाइट पर काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।
इन कोर्सेस में मिलेगा दाखिला
NEET UG स्कोर के आधार पर छात्र निम्नलिखित कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।
MBBS (Bachelor of Medicine & Surgery)
BDS (Bachelor of Dental Surgery)
BAMS, BHMS, BUMS (आयुष कोर्सेस)
AIIMS और JIPMER जैसे टॉप मेडिकल संस्थानों में भी NEET स्कोर से दाखिला मिलेगा। ऑल इंडिया कोटा और राज्य कोटा की मेरिट लिस्ट में शामिल होने का मौका भी इसी स्कोर से मिलेगा।




