back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET-UG Paper Leak 2024: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NEET-UG पेपर लीक मामला, NEET की छात्रा ने दायर की याचिका

NEET-UG पेपर लीक मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शिवांगी मिश्रा नाम की एक छात्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी बैकफुट पर है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है। NEET-UG की परीक्षा देने वाली एक छात्रा शिवांगी मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें वो दोबारा नीट की परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि NEET-UG परीक्षा में धांधली के चलते 67 बच्चों ने परीक्षा में टॉप की है।

क्या है मामला?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 5 मई को नीट की परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में 24 लाख छात्र शामिल हुए थे। NEET-UG की परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने का मामला सामने आया था लेकिन NTA ने इसे खारिज कर दिया। चुनाव के दौरान छात्र और विपक्षी दलों के द्वारा इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया गया।

अभी ये मामला ठंडा हो ही रहा था कि 4 जून को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मतगणना के दौरान नीट का रिजल्ट भी जारी कर दिया। रिजल्ट देखकर बच्चों ने हंगामा कर दिया। दरअसल इस परीक्षा में 1-2 नहीं बल्कि 67 बच्चों ने टॉप किया था। परीक्षा में 67 बच्चों ने 720 में से 720 नंबर लाये थे। लोगों का कहना था कि पेपर लीक होने की वजह से इतने बच्चों ने परीक्षा टॉप की है।

एक गलत सवाल की वजह से बने इतने टॉपर

अब इस मामले में NTA का भी जवाब आया है। NTA का कहना है कि एक गलत जवाब की वजह से इतने बच्चों के फुल मार्क्स मिले हैं। NTA का कहना है कि पूरे नंबर पाने वाले 67 बच्चों में से 44 बच्चों को एक गलत सवाल के लिए अलग से नंबर दिए गए। जिसकी वजह से उन सभी के नंबर 720 आ गए।

2015 में भी हुआ था पेपर लीक

2015 में भी नीट परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी। हालांकि इस बार मामला अलग है। इस परीक्षा में रिजल्ट भी जारी हो चुका है। मामला कोर्ट में है, इसलिए अब इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Teacher course after 12th: टीचर बनने का सपना देख रहे हैं? तो 12वीं पास करने के बाद बिना देर किए इन कोर्सेज में ले...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हमारे देश में छात्रों का एक बुहत बड़ा वर्ग ऐसा है जो अपने सपनों को आयाम देने के लिए टीचर बनना...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...