back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET PG 2025 की परीक्षा कल, इन दस्तावेजों को साथ लेकर जाएं वरना परीक्षा नहीं दे पाएंगे, जानिए दिशा-निर्देश

मेडिकल क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए जरूरी NEET PG 2025 परीक्षा कल यानी 3 अगस्त 2025 रविवार को देशभर के 185 शहरों में आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मेडिकल क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए जरूरी NEET PG 2025 परीक्षा कल यानी 3 अगस्त 2025 रविवार को देशभर के 185 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक चलेगी। इसमें बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए अंतिम समय में कुछ बेहद जरूरी बातें हैं, जिनका ध्यान रखना अनिवार्य है।

NEET PG 2025 का पैटर्न और टाइमिंग

परीक्षा कंप्यूटर आधारित CBT होगी। कुल 200 बहुविकल्पीय MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी, सुबह 10:00 से दोपहर 1:45 तक। उम्मीदवारों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है।

इन दस्तावेजों को लेकर जरूर जाएं

NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड रंगीन प्रिंट, पासपोर्ट फोटो चिपकाई हुई। फोटो आईडी प्रूफ की मूल प्रति आधार, पैन, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस, MCI/SMC पंजीकरण प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी, विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए FMGE पास सर्टिफिकेट। पुरुषों के लिए हाफ स्लीव टी-शर्ट/शर्ट, बिना पॉकेट या ज़िप वाले कपड़े, महिलाओं के लिए हल्के रंग के हाफ स्लीव कपड़े, बिना कढ़ाई या गहनों के जूते वर्जित हैं, सिर्फ सैंडल या स्लिपर पहनने की अनुमति है।

परीक्षा से एक दिन पहले क्या करें?

रिवीजन मेडिसिन, सर्जरी, पैथोलॉजी जैसे हाई-यील्ड विषयों के शॉर्ट नोट्स दोहराएं। मॉक टेस्ट: एक मॉक टेस्ट देकर टाइम मैनेजमेंट को समझें। केंद्र की जानकारी: परीक्षा केंद्र का रास्ता पहले से चेक करें। दस्तावेज तैयार करें: सभी जरूरी कागजात एक फोल्डर में रखें। आराम और नींद 7-8 घंटे की नींद जरूर लें, ताकि दिमाग फ्रेश रहे।

 परीक्षा से पहले ये गलतियां भूलकर भी न करें

नई चीजें न पढ़ें परीक्षा से एक दिन पहले कोई नया टॉपिक न छेड़ें। मना की गई चीजें न ले जाएं: मोबाइल, कैलकुलेटर, घड़ी, गहने, किताबें या खाना केंद्र में ले जाना मना है। तनाव से दूर रहें: रातभर पढ़ाई या फालतू चिंता करने से बचें। देरी न करें आखिरी वक्त पर यात्रा की योजना बनाना जोखिम भरा हो सकता है। NEET PG 2025 में सफलता के लिए अंतिम 24 घंटे बहुत अहम हैं। तैयारी के साथ-साथ संयम और योजना भी जरूरी है। सभी दिशानिर्देशों का पालन करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के मैथ्स एग्जाम के बाद एक अजीब मामला सामने आया है। 9 मार्च...
spot_img

Latest Stories