नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। NCP नेता अनिल देशमुख ने अपनी आत्मकथा लिखी है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अनिल देशमुख इस किताब को बहुत ही जल्द लॉन्च करने वाले हैं। अगर उनकी यह किताब लॉन्च हो जाती है, तो यह बड़ा विवाद पैदा कर सकती है। अनिल देशमुख ने इस किताब के कवर पेज का अनावरण महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले किया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, NCP नेता अनिल देशमुख ने अपनी किताब में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा उनकी इस किताब में ईडी केस और विरोधियों के आरोपों पर भी कई बातें लिखी हुई हैं।
“अपनी किताब का कवर पेज साझा कर रहा हूं”
NCP नेता अनिल देशमुख ने अपनी इस किताब में महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री रहते हुए उस समय की घटनाओं को इस किताब में लिखा है। उन्होंने इस किताब का नाम ‘डायरी ऑफ ए होम मिनिस्टर’ रखा है। अनिल देशमुख ने अपनी आत्मकथा वाली इस किताब के कवर पेज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा करते हुए लिखा “हर सुर्खी के पीछे एक गहरी कहानी छिपी होती है – मेरी रोमांचक राजनीतिक आत्मकथा में छुपे चौंकाने वाले सच को जानिए। मेरे किताब का कवर पेज साझा कर रहा हूं।”
अनिल देशमुख ने अपनी किताब के कवर पेज में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर बड़े गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मैने महाराष्ट्र के गृह मंत्री के रूप अपने कर्तव्यों का पालन किया। लेकिन मुझे राजनीतिक साजिश में फंसाया गया। विपक्षी पार्टी, पुलिसकर्मी और केंद्रीय एजेंसियों ने मुझे निशाना बनाया।
“मै किसी के खिलाफ भी झूठे आरोप नहीं लगाऊंगा”
अनिल देशमुख ने अपनी किताब के कवर पेज में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बड़े गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि “मुझ पर उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, अजित पवार और अनिल परब के खिलाफ फर्जी हलफनामा दाखिल करने का दवाब बनाया गया था। तब मुझे एहसास हुआ कि देवेंद्र फडणवीस विपक्षी नेताओं का करियर खत्म करने लिए मेरा इस्तेमाल करना चाहते हैं।
अनिल देशमुख ने अपनी किताब में आगे लिखा है कि मैने देवेंद्र फडणवीस के संदेशवाहक से कहा कि उन्हें बता दो कि मैं किसी के खिलाफ भी झूठे आरोप नहीं लगाऊंगा। मैं अपनी बाकी बची जिंदगी को जेल में बिता लूंगा, लेकिन ऐसे झूठे आरोप लगाने के लिए नहीं गिरूंगा। दावा है कि अनिल देशमुख ने अपनी किताब में कई तरह के खुलासे किए हैं, अगर उनकी यह किताब महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से पहले लॉन्च हो जाती है तो इससे एक बड़ा विवाद पैदा होना संभव है।




