back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिलासपुर में कुदरत का कहर! चलती बस पर टूटा पहाड़, 18 की दर्दनाक मौत, CM-PM ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर चलते बस भूस्खलन की चपेट में आ गई है। जहां पर 18 लोगों के मारे जाने की सूचना है। फिलहाल, बचाव और राहत कार्य जारी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में झंडुता इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन के चलते चलती बस पर अचानक पहाड़ का मलबा गिर गया। घटना में कई यात्री मलबे में दब गए हैं। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं।

बिलासपुर जिले में हुए भूस्खलन में एक चलती बस मलबे की चपेट में आ गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें से 18 की मौत की खबर है। राहत और बचाव कार्य जारी है, मौके पर प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें पहुंच चुकी हैं।

 हादसे के वक्त बस में सवार थे करीब 30 यात्री


हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी निजी बस पर बरठीं के भल्लू पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया। मलबे की चपेट में आने से बस की छत उड़कर खड्ड के किनारे जा गिरी और बस पूरी तरह दब गई। हादसे के वक्त बस में करीब 30 यात्री सवार थे। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में पहाड़ कमजोर हो गए थे। यह हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ।

राहत और बचाव अभियान लगातार जारी 


राहत कार्य के दौरान अब तक बस के मलबे से 18 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी घायलों को बरठीं के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने व्यक्त की संवेदना


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिलासपुर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन से हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। राष्ट्रपति ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पीएम ने की सहायता राशि देने का ऐलान किया 


हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएमओ की ओर से एक्स पर जारी पोस्ट में लिखा गया कि बिलासपुर में हुई जान-माल की हानि से वे अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया दुख


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भल्लू पुल के पास हुए भूस्खलन की खबर ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक निजी बस मलबे की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

सीएम का अधिकारियों को सख्‍त निर्देश


सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, अधिकारियों को पूरी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वे स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की हर पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल देने की प्रार्थना की, और इस कठिन समय में अपने समर्थन की घोषणा की।

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...