back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अहमदाबाद विमान हादसे पर देश-विदेश के नेताओं ने जताया शोक! जानिए किसने क्या कहा? PM मोदी बोले-दिल दहला गया

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया का एक यात्री विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार बताए जा रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया का एक यात्री विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार बताए जा रहे हैं। इस हादसे को लेकर पूरे देश और विदेश से प्रतिक्रियाएं आई हैं।

 विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बयान


“अहमदाबाद में विमान हादसे के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। हमारी प्रार्थनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।


अमित शाह: “शब्द नहीं हैं”


गृह मंत्री अमित शाह ने कहा: “दुखद हादसे को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम मौके पर भेज दी गई है। मैंने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृहमंत्री हर्ष संघवी और पुलिस आयुक्त से बात की है।


विजय रूपाणी के घर पहुंचे भूपेंद्र सिंह चुडासमा


हादसे की खबर मिलते ही भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चुडासमा गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के घर पहुंचे। विमान में उनकी मौजूदगी की सूचना के बाद परिवार और राज्य में चिंता का माहौल है।


प्रधानमंत्री मोदी ने दिए निर्देश


पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की और निर्देश दिया कि अहमदाबाद जाकर हर संभव राहत और मदद पहुंचाई जाए।

 “दिल दहला देने वाली है अहमदाबाद की त्रासदी” – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा: “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं, जो पीड़ितों की मदद में जुटे हैं।

 गौतम अडाणी ने जताया शोक


अहमदाबाद के उद्योगपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने इस भयावह हादसे पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा: “हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसे से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अकल्पनीय क्षति झेली है। हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन पर मौजूद परिवारों को पूरा समर्थन दे रहे हैं।”

प्रियंका गांधी की संवेदना


कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा: “एयर इंडिया विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। पूरा देश उम्मीद कर रहा है कि वे सभी सुरक्षित हों। ईश्वर आप सभी के साथ रहे।

अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं


अखिलेश यादव: “हादसे का स्पष्टीकरण जल्द आए, सभी के लिए प्रार्थनाएं।


तेजस्वी यादव: “हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित हों।


विजय सिन्हा (बिहार डिप्टी सीएम): “प्रार्थना है कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हों। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।


देवेंद्र फडणवीस: “हादसे की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। प्रार्थना करता हूं कि सभी लोग सुरक्षित हों।


शरद पवार: “दुर्घटना बहुत दर्दनाक है। सभी घायल जल्द ठीक हों, यही कामना है।


राघव चड्ढा: “हादसे की खबर से स्तब्ध हूं। प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित हों।


सपा नेता आईपी सिंह: “हादसे की भयावह तस्वीरें आ रही हैं। हे भगवान, देश की रक्षा करें।

 

इमरान मसूद ने एयर इंडिया से मांगी जानकारी


कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी हादसे पर दुख जताया और कहा: “AI171 में हुए इस दुखद हादसे पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूं। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं। एयर इंडिया से अपील करता हूं कि वह इस हादसे की जानकारी जल्द से जल्द जनता के साथ साझा करे।

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...