back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नताशा नरवाल को पिता के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए मिली अंतरिम जमानत

नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली हिंसा मामले में यूएपीए के तहत गिरफ्तार पिंजरा तोड़ ग्रुप की सदस्य नताशा नरवाल को अपने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस अनूप जयराम भांभानी की बेंच ने नताशा नरवाल को तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। नताशा नरवाल के पिता महावीर नरवाल की हरियाणा के रोहतक में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। नरवाल के वकील अदीत एस पुजारी ने आज अंतरिम जमानत मांगते हुए कोर्ट से कहा कि नताशा नरवाल के पिता की मौत हो गई है जबकि उसके भाई को कोरोना का संक्रमण हो गया है। तब कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के वकील अमित महाजन से पूछा कि क्या ये सही है। तब अमित महाजन ने कहा कि हां ये सही है। दिल्ली पुलिस ने नताशा नरवाल की अंतरिम जमानत याचिका का विरोध नहीं किया। इस पर कोर्ट ने नताशा नरवाल को निर्देश दिया कि वो अपने पिता के अंतिम संस्कार के समय पीपीई किट पहने और जेल में सरेंडर करते समय आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट पेश करें। उल्लेखनीय है कि नताशा नरवाल पर दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...