back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नए साल के पहले दिन हिमाचल के नालागढ़ में पुलिस थाने के पास जोरदार धमाका-आर्मी अस्पताल के टूटे शीशे, जांच जारी

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस थाने के पास स्थित एक गली में जोरदार धमाका हुआ। यह इलाका बद्दी पुलिस जिला क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस थाने के पास स्थित एक गली में जोरदार धमाका हुआ। यह इलाका बद्दी पुलिस जिला क्षेत्र के अंतर्गत आता है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 400 से 500 मीटर दूर तक सुनाई दी।

आर्मी अस्पताल समेत कई इमारतों को नुकसान

धमाके की तीव्रता से आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। पास में स्थित आर्मी अस्पताल की खिड़कियों के शीशे टूटकर जमीन पर गिर गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

पुलिस ने इलाके को किया सील

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके को तुरंत सील कर दिया, ताकि सबूतों से कोई छेड़छाड़ न हो सके। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बद्दी जिले के एसपी विनोद धीमान स्वयं अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ जमीन से सैंपल इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाका किसी विस्फोटक पदार्थ से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य तकनीकी कारण है।

इलाके में दहशत, लोग सहमे

धमाके के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अचानक हुए विस्फोट से वे घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। नए साल के पहले दिन हुई इस घटना ने पूरे इलाके को चौंका दिया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से धमाके के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जांच जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी की नजरें अब फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵