back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छिंदवाड़ा में नकुल नाथ ने किया किसान आंदोलन का शंखनाद

छिंदवाड़ा, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनों का दौरा जारी है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सांसद नकुल नाथ ने किसान आंदेालन का शुक्रवार को शंखनाद किया। नकुल नाथ ने खुद किसानों के प्रदर्शन में टैक्टर पर सवारी की। इस प्रदर्शन में हजारों किसानों की मौजूदगी में नकुल नाथ ने कहा देश के किसान डेढ़ साल से आंदोलन कर रहे हैं, मगर केंद्र में बैठी मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सिंह चौहान की सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। अब बहुत हो चुका है किसान अब बर्दाश्त करने वाला नहीं है। कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए नकुल नाथ ने कहा कि कोरोना तो महामारी है, मगर सरकार यह बताए कि पेटोल-डीजल की कीमत, रसोई गैस की बढ़ती कीमत, बिजली के दो गुने दाम और खाद की समस्या क्या यह भी प्राकृतिक आपदा है। वास्तव में सरकार जानबूझकर यह महामारी थोप रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों के हाथ में सौंपने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है। इस साजिश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नकुल नाथ ने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरुरत नहीं है बहुत जल्दी ही कांग्रेस की सरकार बनेगी ओर किसानों के जुल्म का हिसाब लिया जाएगा। इस प्रदर्शन में छिंदवाड़ा और आसपास के किसान बड़ी संख्या में टैक्टर ट्रॉली और अन्य वाहनों से यहां पहुंचे थे। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵