back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुजफ्फरनगर में नाम पर बवाल! कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस ने ठेले पर लिखवाये दुकानदारों के नाम, तेज हुई राजनीति

मुजफ्फरनगर SSP ने निर्देश दिया है कि कांवड़ रूट पर पड़ने वाले सभी खाने-पीने वाली दुकानों के दुकानदार दुकान पर अपना नाम लिखें। इसके बाद से सभी दुकानदार अपने ठेले के आगे अपने नाम की तख्ती लटका दिए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 22 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर पुलिस ने ऐसा काम कर दिया, जिसने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। दरअसल मुजफ्फरनगर पुलिस ने निर्देश दिया है कि कांवड़ रूप पर पड़ने वाले सभी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे अपना नाम जरूर लिखें, जिससे कांवड़ियों में किसी प्रकार का कंफ्यूजन न हो। जिसके बाद दुकानदारों ने अपने दुकानों के आगे अपने नाम की तख्ती टांग दी। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ लोग प्रशासन के इस काम को अच्छा बता रहे हैं तो कुछ इसे धार्मिक ध्रुवीकरण करने का आरोप लगा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में पड़ता है 240 किमी कांवड़ यात्रा रूट

बता दें कि मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का करीब 240 किलोमीटर का रूट पड़ता है। इसलिए ये जिला काफी महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन ने इस बार कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नया आदेश जारी किया था। जिसके तहत कांवड़ यात्रा में खाने-पीने की दुकानों, होटलों, ढाबों और ठेले आदि जहां से भी शिव भक्त सामान खरीद सकते हैं। उन सभी को निर्देश दिया गया था कि वो अपनी-अपनी दुकानों पर प्रोपराइटर या काम करने वाले व्यक्ति का नाम जरूर लिखें। जिसके चलते फलों का ठेला लगाने वालों से लेकर अन्य सामान बेचने वाले लोगों ने अपने ठेले के आगे अपने नाम की तख्ती लगाए दिखाई दिए।

मुजफ्फरनगर के SSP ने दी जानकारी

इस संबंध में मुजफ्फरनगर के SSP अभिषेक सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ यात्रा का 240 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इसमें जितनी भी खाने-पीने की दुकानें हैं चाहे वो होटल हो या ढाबा हो या ठेला हो। सबको निर्देश दिया गया है कि वो अपने प्रोपराइटर या काम करने वाले लोगों के नाम जरूर लिखें। जिससे कांवड़ यात्रियों को कोई कनफ्यूजन ना हो। इससे दुकानों की स्पष्ट जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि बाद में कोई कन्फ्यूजन ना हो या आरोप-प्रत्यारोप ना लगाए जाएं। जिससे बाद में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो।

ओवैसी ने प्रशासन पर साधा निशाना

वहीं एसएसपी के इस निर्देश पर AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर कहा कि यूपी पुलिस के आदेशानुसार अब हर खाने-पीने वाली दुकान या ठेले के मालिक को अपना नाम बोर्ड पर लगाना जरूरी है। ताकि कोई कांवड़िया मुसलमान की दुकान से कुछ ना खरीद ले। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...