back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुस्लिम पड़ोसियों ने कश्मीरी पंडितों पर आतंकी हमले की निंदा की

श्रीनगर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर घायल किए गए एक कश्मीरी पंडित के मुस्लिम पड़ोसियों ने मंगलवार को कहा कि संकट की इस घड़ी में वे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के छोटागाम गांव के रहने वाले सोनू कुमार पर सोमवार शाम आतंकियों ने फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया था। सोनू कुमार के पड़ोसी मुख्तार अहमद ने कहा, यह बहुत गलत है और इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ है। वह हमारे जैसा किसान है और बहुत मददगार व्यक्ति है। वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहता है और हम भाइयों की तरह रहते हैं। इससे पहले सोमवार को आतंकियों ने पुलवामा में दो गैर स्थानीय मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया था। श्रीनगर के मैसूमा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के दो जवानों को भी गोली मार दी और घायल कर दिया। घायल जवानों में से एक बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि आतंकवादी लोगों के दुश्मन हैं और सीमा पार उनके आका इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि कश्मीर में लोग शांतिपूर्ण जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये हमले आतंकवादियों के पागलपन भरे स्वभाव को दर्शाते हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...