back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांसद शिशिर अधिकारी और आर. कृष्ण राजू को अयोग्य घोषित करने की याचिका- विशेषाधिकार समिति करेगी जांच

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। दलबदल कानून के आधार पर लोक सभा सांसद शिशिर अधिकारी और आर.कृष्ण राजू के खिलाफ कार्रवाई करने की याचिका पर अब लोकसभा की विशेषधिकार समिति जांच करेगी। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इन दोनों सांसदों के खिलाफ दलबदल कानून के आधार पर कार्रवाई करने और इन्हें अयोग्य घोषित करने की याचिका को विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है। यह समिति इन दोनों सांसदों के खिलाफ मिली याचिका पर प्रारंभिक जांच करेगी और जांच रिपोर्ट लोक सभा अध्यक्ष को सौंपेगी। तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर लोक सभा चुनाव जीते शिशिर अधिकारी पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के पिता है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के कारण तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिशिर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी ही राज्य सरकार के खिलाफ लगातार बयान देने वाले बागी सांसद रघु रामकृष्ण राजू के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध लोक सभा स्पीकर से किया था। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता एवं सांसद भरत राम मारगनी ने लोक सभा अध्यक्ष से अपनी ही पार्टी के बागी सांसद रघु रामकृष्ण राजू के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग थी। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Govardhan Puja Mantra: गोवर्धन पूजा के दिन करें इन मंत्रों का जाप, कृष्ण भगवान की होगी कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। इस दौरान लोग कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना करते हैं उनका कीर्तन...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...