back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

6 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर होंगे बंद! आपका भी फंस न जाए पेंच

DoT ने मोबाइल सर्विस ऑपरेटरों को 60 दिनों में संदिग्‍ध मोबाइल नंबरों के री-वेरिफिकेशन करने को कहा है। जो नंबर वेरिफाई नहीं होंगे, उनको बंद किया जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। देशभर के मोबाइल यूजरों के लिए बडी खबर है। 6 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबरों को रद्द किया जा सकता है। इन नंबरों की जांच कराई जा रही और दस्तावेज सत्यापित नहीं होने पर बंद कर दिए जाएंगे। यह कार्रवाई अवैध या फर्जी पहचान प्रमाण-पत्र और पते का प्रमाण-पत्र केवाईसी दस्तावेजों के तौर पर उपयोग करने वालों पर हो सकते हैं।

60 दिनों में पूरा करना है रि-वेरिफिकेशन

धोखाधड़ी से संबंधित केस में इन संदिग्‍ध नंबरों के इस्‍तेमाल की आशंका के मद्देनजर दूरसंचार विभाग (DoT) ने सख्‍त रुख अपनाया है। DoT ने दूरसंचार ऑपरेटरों को फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर जारी कराए गए 6 लाख से धिक संदिग्‍ध मोबाइल कनेक्शनों के री-वेरिफिकेशन के निर्देश दिए हैं। इस काम के लिए ऑपरेटरों को 60 दिनों का समय मिला है।

अवैध एव फर्जी दस्तावेजों से लिए गए नंबर

DoT ने कहा कि उन्‍होंने 6.80 लाख मोबाइल कनेक्शनों की पहचान की है। संदेह है कि ये अवैध या नकली और जाली पहचान प्रमाण एवं पते का प्रमाण के जरिए नंबर लिए गए हैं। दूरसंचार विभाग ने अपग्रेड एआई-संचालित विश्लेषण के बाद ऐसे मोबाइल कनेक्शनों की पहचान की है। आशंका जताई गई कि इन नंबरों का इस्‍तेमाल संभावित रूप से धोखाधड़ी में किया गया है।

अप्रैल में 8272 मोबाइल नंबर किए गए थे बंद

दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को चिह्नित नंबरों को तुरंत दोबारा स‍त्‍यापित करने के निर्देश दिए हैं। यह सभी ऑपरेटरों के लिए अनिवार्य है। उन्‍हें यह काम 60 दिनों में पूरा करना है। री-वेरिफिकेशन नहीं पूरा करने पर ये नंबर रद्द कर दिए जाएंगे। बता दें, अप्रैल में DoT द्वारा रि-वेरिफिकेशन के लिए 10834 संदिग्ध मोबाइल नंबरों को चिह्नित किया था। इनमें से 8272 मोबाइल कनेक्शन का रि-वेरिफिकेशन नहीं हो सका था। इस कारण उनके कनेक्‍शन काट दिए गए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत में इतने करोड़ लोग कर रहे हैं मोबाइल का इस्तेमाल!, केंद्र सरकार का डेटा आया सामने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मोबाइल यूजर्स की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। भारत में मोबाइल यूजर्स की...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵