back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम पद के लिए राहुल गांधी से ज्यादा मोदी को सबसे ज्यादा तरजीह

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। एबीपी-सीवोटर-आईएएनएस बैटल फॉर द स्टेट्स सर्वे के मुताबिक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के पांच राज्यों में कम से कम 51.6 प्रतिशत लोगों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में पसंद किया। जिसकी अप्रूवल रेटिंग महज 30.2 फीसदी है। सर्वेक्षण में यह भी खुलासा हुआ कि पंजाब को छोड़कर, अगले साल होने वाले चार अन्य राज्यों में मोदी सबसे पसंदीदा पीएम उम्मीदवार हैं। गोवा में 58 प्रतिशत से अधिक लोगों ने राहुल गांधी (39.4 प्रतिशत) की तुलना में मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पसंद किया है। इसी तरह, मणिपुर में 56 प्रतिशत मतदाताओं ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के मुकाबले मोदी को तरजीह दी। राहुल गांधी को केवल 6.1 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। हालांकि, 6.1 फीसदी ने दोनों में से किसी को नहीं चुना। उत्तर प्रदेश में, 48 प्रतिशत लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में समर्थन दिया, जबकि 33.5 प्रतिशत शीर्ष पद के लिए राहुल गांधी को पसंद करते हैं। कुल 13.6 प्रतिशत लोगों ने दोनों में से किसी का समर्थन नहीं किया। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में, 49 प्रतिशत मतदाता पसंदीदा पीएम के रूप में मोदी का समर्थन किया है, जबकि 30.2 प्रतिशत ने राहुल गांधी को चुना है। सर्वे में शामिल कुल 9.6 फीसदी लोगों ने ना तो मोदी को समर्थन दिया और ना ही राहुल गांधी को समर्थन दिया। हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में 39.4 प्रतिशत मतदाताओं ने ना तो मोदी का समर्थन किया और ना ही राहुल गांधी का, जबकि 9.8 प्रतिशत ने अपनी वरीयता नहीं दी। पंजाब में, मोदी वरीयता में राहुल गांधी से पीछे हैं। जिसमें 30.0 प्रतिशत लोगों ने राहुल गांधी का समर्थन किया और 20.5 प्रतिशत ने मोदी का समर्थन किया है। सर्वेक्षण के लिए कुल नमूना आकार 690 विधानसभा सीटों को कवर करते हुए पांच राज्यों में 81,006 था। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵