नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मोदी सरकार ने किसानों को दिवाली के मौके पर बड़ा उपहार दे दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने 16 अक्टूबर 2024 को वर्ष 2025-26 सीजन के लिए रबी की 6 फसलों का MSP बढ़ाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद किसानों को रबी की 6 फसलों पर MSP बढ़कर मिलेगी। मोदी सरकार का यह किसानों के लिए एक बहुत ही बड़ा फैसला है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
इन 6 रबी फसलों की MSP बढाई
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसको लेकर जानकारी दी कि सरकार ने 6 रबी फसलों की MSP बढ़ा दी है। मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण को लेकर आज एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार ने रबी विपणन सत्र के लिए MSP को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गेहूं का एमएसपी 2,425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले 2,275 रुपये था। जौ का एमएसपी 1,980 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले 1,850 रुपये था। चने का एमएसपी 5,650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले 5,440 रुपये था।
मसूर (लेंस) का एमएसपी 6,700 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले 6,425 रुपये था। सरसों का एमएसपी 5,950 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले 5,650 रुपये था। कुसुम (सनफ्लॉवर) का एमएसपी 5,940 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले 5,800 रुपये था।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 3% बढ़ोतरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 3% बढ़ोतरी और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को अपनी मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में सालाना कुल 9448 करोड़ रुपये जुड़ेंगे।





