back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, बढ़ाई खरीफ फसलों की MSP, जाने कैबिनेट ने क्‍या लिए फैसले?

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए ब्याज छूट को बनाए रखने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खरीफ सीजन 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। कैबिनेट ने धान के MSP को 69 रुपये बढ़ाकर 2,369 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इस फैसले से सरकार पर लगभग 2.07 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ आएगा, लेकिन इसका सीधा लाभ देशभर के करोड़ों किसानों को मिलेगा। 

मोदी सरकार का किसानों के हित में बड़ा फैसला

किसानों के हित में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने कहा, “किसानों के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। बीते 10-11 वर्षों में खरीफ फसलों के MSP में निरंतर वृद्धि की गई है और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए खरीफ सीजन 2025-26 के लिए MSP को बढ़ाया गया है।” उन्होंने बताया कि इस फैसले से सरकार पर करीब 2.07 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा। MSP तय करते समय हर फसल की लागत पर कम से कम 50% लाभ सुनिश्चित करने का सिद्धांत अपनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ब्याज सहायता योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में हुई थी, जिससे किसानों के लिए कृषि कार्यों के लिए लोन लेना काफी आसान हो गया। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 2 लाख रुपये तक के लोन पर किसी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं होगी।

कैबिनेट की सौगात, देशभर में 4-लेन हाईवे को मंजूरी

केंद्र सरकार ने बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के अलग-अलग हिस्सों में हाईवे और रेलवे परियोजनाओं को चार लेन तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी है। सबसे पहले, मध्य प्रदेश में रतलाम से नागदा के बीच की रेलवे लाइन को 4-लेन में अपग्रेड किया जाएगा। यह रेलखंड 41 किलोमीटर लंबा होगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

इसी तरह, महाराष्ट्र के वर्धा और तेलंगाना के बल्लारशाह के बीच की रेल लाइन को भी चार लेन में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच यातायात और माल परिवहन में तेजी आएगी। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश में बडवेल (NH-67) से गोपावरम गांव होते हुए गुरुविंदपुडी (NH-16) तक चार लेन वाले बडवेल-नेल्लोर हाईवे के निर्माण को भी हरी झंडी दे दी गई है। यह हाईवे 108.134 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी लागत 3,653.10 करोड़ रुपये आने का अनुमान है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Union Cabinet Meeting: चुनाव से पहले बिहार को तोहफा, मोदी सरकार ने दो बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट ने राज्य को बड़ा तोहफा दिया। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 सितंबर...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...