back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिल्खा सिंह भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में याद रहेंगे: अमित शाह

नई दिल्ली, 19 जून (हि.स)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार देर रात ट्विट कर कहा, “भारत महान धावक श्री मिल्खा सिंह जी (फ्लाइंग सिंह) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है।” अपने शोक संदेश में गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। गृह मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और अनगिनत अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ट्विट कर उन्होंने मिल्खा सिंह के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है। उल्लेखनीय है कि भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे 91 साल के थे और कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती थे। हिन्दुस्थान समाचार/ब्रजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Winter Hair Care: झाड़ू जैसे रूखे बालों से छुटकारा, इन 6 टिप्स से पाएं Soft और Shiny हेयर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों का मौसम जहां ठंडी हवाओं और सुकून का एहसास कराता है, वहीं यह स्किन और बालों के लिए कई परेशानियां...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵