back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में पारा लुढ़का

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। आईएमडी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि सापेक्ष आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 85 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, सुबह 9 बजे शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 381 (बहुत खराब) रहा। हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषकों का स्तर क्रमश: 66 और 122 दर्ज किया गया है। आईएमडी ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर और बहुत खराब श्रेणी के रहने की संभावना है। साथ ही अगले पांच दिन उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे संभावित नुकसान हो सकता है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने पूवार्नुमान लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पश्चिम दिशाओं से हवा की गति में बदलाव के कारण मंगलवार को शहर में आंशिक रूप से बादल और धुंध छाई रहेगी। बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्का कोहरा रहेगा और गुरुवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...