back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महबूबा मुफ्ती का दावा, उन्हें नजरबंद किया गया

श्रीनगर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हमले के शिकार एक कश्मीरी पंडित के परिवार से मिलने से रोका गया है। उन्होंने ट्विटर पर आरोप लगाया कि सरकार कश्मीरी पंडितों के पलायन के बारे में यहां के राजनीतिक दलों और कश्मीर की बहुसंख्यक आबादी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने श्रीनगर में गुप्कर रोड पर अपने आवास के गेट पर एक पुलिस वाहन की एक तस्वीर भी पोस्ट की। मुफ्ती ने कहा, आज घर में नजरबंद रखा गया क्योंकि मैं शोपियां में हमले के शिकार कश्मीरी पंडित के परिवार से मिलने जाना चाहती थी। भारत सरकार जानबूझकर कश्मीरी मुख्यधारा और पंडितों के पलायन के लिए जिम्मेदार मुसलमानों के बारे में फर्जी प्रचार फैलाती है और नहीं चाहती कि इस फर्जी विभाजनकारी कहानी का पदार्फाश हो। यह पता लगाना मुश्किल नहीं है कि विभाजन और घृणा के बीज बोने से किसे राजनीतिक रूप से फायदा होगा। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵