नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी की नेता ओर यूपी के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। बीते दिन नोएडा में एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में मौलाना की सरेआम पिटाई कर दी थाी। और भरे मंच पर मौलाना को एक के बाद एक कई थप्पड जड़े थे।
ये मामला ज्यादा तूल पकड़ता इससे पहले ही लखनऊ के एक थाने में मौलाना के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई। इसके बाद भी मौलाना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और धमकी भरी चेतवानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मामला गरमाता जा रहा है और इस बीच, लखनऊ में समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौलाना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है और उसके पोस्टर लगाए हैं।
साजिद रशीदी के पोस्टर जलाए गए
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के छात्र विंग ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया है। इस दौरान, साजिद रशीदी के पोस्टर जलाए गए हैं। इसके अलावा, साजिश रशीदी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, सपा नेता शकील नदवी ने जो पोस्टर लगवाए हैं, उसमें लिखा है, ‘साजिश रशीदी और उसके आकाओं की एक दवाई, जूता, चप्पल और कुटाई।’
छात्र सभा के नेता ने दी मौलाना को खुली चेतावनी
वही, इस प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे और विरोध दर्ज करा रहे समाजवादी के छात्र विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा, “साजिद रशीदी, बीजेपी के टुकड़ों पर पलते हैं। उनके घर के चूल्हे बीजेपी के रहमो-करम पर जलते हैं। और वो हमारे नेताओं के बारे में इस तरह की अभद्र टिप्पणी करेंगे। ये हम सहन नहीं करने वाले है। मौलाना को सबक सिखाएंगे।
उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव मौलाना के चेतवानी देते हुए कहा कि, हमारी नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव पर रशीदी ने जो अमर्यादित और अशोभनीय बात कही है, अपने विरोध से हम उसको चेतावनी देते हैं कि अपनी हैसियत और औकात में रहो। हम अखिलेश और डिंपल के सिपाही हैं। अगर साजिश रशीदी सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगता है तो हम उसे 2 मिनट में ठीक कर देंगे।”
धीरज श्रीवास्तव ने कहा, “बीजेपी अपने लोगों से ये सब बुलवाती है। रशीदी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है? अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो कल हमारे एक समाजवादी साथी ने उसको (रशीदी) बताया है, आज हम बता रहे हैं और आने वाले दिनों में उसे (रशीदी) पता लग जाएगा कि उसके साथ क्या होगा।”
मौलाना ने क्या कहा था?
हाल ही में मौलाना साजिश रशीदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को लेकर अभद्र टिप्पणी की था। मौलाना ने कहा था, “मैं एक तस्वीर देखा हूं, जिसे दिखकर आपको भी शर्म आ जाएंगी। मैं किसी का नाम नहीं लेता लेकिन सभी जानते हैं, जो मोहतर्मा उनके साथ थीं वो तो अपने मुस्लिम पहनावे में थीं। उनका सिर ढका हुआ था। दूसरी मोहतर्मा थीं डिंपल यादव। उनका सिर भी ढका हुआ नहीं था और पहनावा भी सही ढंग से नहीं था।” इस दौरान उन्होंने इतने अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया था जिसे दोहरा पाना संभव नहीं है।





