back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मराठा आंदोलन: पानी छोड़ने के बाद लगातार बिगड़ रही है मनोज जरांगे पाटिल की हालत

महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने मुंबई के आजाद मैदान में आमरण अनशन शुरू किया। इस दौरान, उनकी तबियत बिगड़ रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण की मांग अब और तेज होती नजर आ रही है। आरक्षण को लेकर मराठा कार्यकर्ता और आंदोलन का बड़ा चेहरा मनोज जरांगे पाटिल ने शुक्रवार को मुंबई के आजाद मैदान में आमरण अनशन शुरू कर किया। आज उनके अनशन का चौथा दिन है। उनके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ा रहा है। उन्होंने पानी पीने से भी इनकार कर दिया है। 

ऐसे में उनकी हालात बिगड़ी जा रही है। बीती रात 12 बजे डॉक्टरों की टीम ने मनोज जरांगे के स्वास्थ्य की जांच की। उनका ब्लड सैंपल लेकर उनके शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। 

मेडिकल टीम ने बताया है कि जरांगे का पानी छोड़ना उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर है। डॉक्टरों ने उन्हें ORS और पानी पीने की सलाह दी है, लेकिन जरांगे पाटिल ने इससे स्‍पष्‍ट मना कर दिया। उनकी तबियत अब खराब होती जा रही है। 

राज्य सरकार भेज सकती है प्रस्ताव 

वहीं, दूसरी तरफ BMC ने आजाद मैदान में जमा कीचड़ और बरसात के पानी को हटाने के लिए आंदोलन स्थल पर पत्थर की गिट्टी डालकर उसे पाटने का काम किया। आंदोलन स्थल पर बारिश से कीचड़ फैल गया था। आंदोलन के चौथे दिन लगातार हलचल बढ़ रही है। आज इस पर राज्य सरकार अहम बैठक कर सकती है़ और कोई नया प्रस्ताव भेजा जा सकता है।

मुंबई में ट्रैफिक की क्‍या है स्थिति?

मुंबई में आज यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। ईस्टर्न फ्रीवे पर भी वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी हुई है। आंदोलनकारियों के ट्रक और टेम्पो को रोकने जैसी कोई स्थिति नहीं है, जिसके कारण फ्रीवे से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार और यातायात व्यवस्था अब तक प्रभावित नहीं हुई है।

आंदोलनकारियों की बढ़ती जा रही संख्‍या 

मराठा आंदोलनकारियों की बड़ी संख्या मुंबई पहुंची। नांदेड से आए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने रातभर चर्चगेट स्टेशन पर डेरा डाला। यात्रियों के रास्तों पर चटाई बिछाकर लोग सोए और गांव से लाया भोजन किया। यह नजारा आंदोलन की मजबूती और उनकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

सरकार पर बढ़ रहा दबाव

मनोज जरांगे पाटिल का आंदोलन चौथे दिन में पहुंच चुका है और उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। इस बीच, आंदोलनकारियों का मुंबई की ओर बढ़ता रुख सरकार पर दबाव को और तेज कर रहा है। स्थिति अब राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही स्तरों पर गंभीर होती दिख रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵