back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनीष तिवारी ने केंद्र पर लगाया ईडी के दुरूपयोग का आरोप

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर केंद्र पर छापेमारी की आड़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कथित रूप से दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा किए गए छापे पर मेरे संसदीय प्रश्न का एक अंश पीएमएलए के दुरुपयोग की एक शानदार कहानी बताता है। 943 अभियोजन शिकायतों में से केवल 23 को दोषी ठहराया गया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी द्वारा केवल 112 तलाशी ली गईं, जबकि भाजपा के कार्यकाल के दौरान यह बढ़कर 2,974 हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष की 943 शिकायतों (चार्जशीट) में से केवल 13 को ही दोषी ठहराया गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब तिवारी ने केंद्र पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पहले भी वह इस तरह के मुद्दे उठा चुके हैं। ईडी ने सोमवार को कथित कोयला घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की थी। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...