नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले कुछ दिनों से शांत मणिपुर (Manipur violence) में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। ये हिंसा राज्य के जिरीबाम में हुई है। जिसमें दो हथियारबंद समूहों के बीच हुई गोलीबारी हुई। पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक जिरीबाम में 7 सितंबर की सुबह हुई हिंसा में 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
5 लोगों की हिंसा में हुई मौत
पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक उग्रवादियों ने जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर रह रहे एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसे उस समय गोली मार दी, जब वो सो रहा था। इस हत्या के बाद घटनास्थल से 7 किलोमीटर दूर पहाड़ियों में एक दूसरे से लड़ रहे हथियारबंद समूहों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। जिसमें 3 पहाड़ी उग्रवादियों समेत 4 लोग मारे गए। इन सभी के पास हथियार पाए गए हैं।
जनजाति वकालत समिति ने घटना में संलिप्तता से किया इनकार
बता दें कि, जिरीबाम (Manipur violence) को छोड़कर बाकि सभी इलाकों में हिंसा हुई थी, लेकिन इसी सप्ताह की शुरुआत में जिरीबाम जिले में भी हिंसा शुरू हो गई। यहां कुछ लोगों ने बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के जकुराधोर में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के खाली पड़े घर को जला दिया था। हालांकि आदिवासी निकाय स्वदेशी जनजाति वकालत समिति ने इस घटना में उसकी किसी प्रकार की संलिप्तता से इनकार कर दिया था।
1 अगस्त को हुई थी शांति समिति की बैठक
गौरतलब है कि 1 अगस्त को ही असम के कछार में CRPF की देखरेख में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें दो अलग-अलग समुदायों के प्रतिनिधियों ने स्थिति को सामान्य करने के लिए और आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए समझौता किया था। हालांकि इसके बाद भी यहा फिर से हिंसा देखी गई।
शनिवार को बंद रहे सभी शिक्षण संस्थान
वहीं ताजा हिंसा (Manipur violence) की घटनाओं को देखते हुए मणिपुर सरकार ने शनिवार को राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया था। वहीं हालात को देखते हुए सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने व उग्रवाद रोधी अभियान को तेज करने का आदेश दिया है। इससे पहले मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के विष्णुपुर जिले में स्थित उनके आवास पर बमबाजी की गई थी। इस विस्फोट में एक बुजुर्ग की मौत व 6 लोग घायल हो गए थे।
वहीं हाल ही में मणिपुर (Manipur violence) के IGP कबीब के और के जयंत ने मीडिया को जानकारी दी थी कि मणिपुर में इस समय ड्रोन और लंबी दूरी के रॉकेट बमों से भी हमला किया जा रहा है। IGP ने जिरीबाम हमले की पुष्टि की है।





