back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CWC की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन को चेताया, कहा- मुझे एक्शन लेना होगा, राहुल गांधी ने भी किया समर्थन

मल्लिकार्जुन खड़गे ने 29 नवंबर 2024 को नई दिल्ली में CWC की बैठक में संगठन को चेताया और बड़ा एक्शन लेने की बात कही। राहुल गांधी ने भी खड़गे की बात का समर्थन किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मिली बुरी हार के बाद 29 नवंबर 2024 को नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमिटी(CWC) की बैठक हुई, जिसमे संगठन को लेकर मंथन किया गया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए। कांग्रेस ने EVM समेत पूरी चुनावी प्रक्रिया को सवालों के घेरे में उठाते हुए देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान भी किया। कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर भी बड़ी चिंता व्यक्त की और इसमें सुधार को लेकर जरूरी कदम उठाने की बात भी कही है। नई दिल्ली में 29 नवंबर 2024 को कांग्रेस वर्किंग कमिटी का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने किया।

EC निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में राहुल गांधी ने अपने नेताओं को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मिली हार को लेकर हौसला न खोएं, अपना हौसला बनाए रखें। राहुल गांधी ने अपनी बात जारी रखते हुए अपनी पार्टी के नेताओं को कहा कि केवल EVM ही सवालों के घेरे में नहीं है, बल्कि पूरी चुनावी प्रक्रिया ही शक के दायरे में है। चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है।

“खड़गे जी तुरंत एक्शन लें”

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 29 नवंबर 2024 को हुई कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन को गुटबाजी और अनुशासन को लेकर बड़ी नसीहत दी। मल्लिकार्जुन खड़गे कि संगठन में कड़े फैसले लेने की बात कही, उन्होंने कहा कि हम संगठन में बदलाव भी करेंगे। वहीं जब मल्लिकार्जुन खड़गे नकांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में पार्टी की चुनावी जवाबदेही और संगठन के फैसलों में होने वाली देरी का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे व्यवस्था ठीक करने के लिए बड़ा एक्शन लेना होगा, तो इसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि खड़गे जी तुरंत एक्शन लें।े

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵