back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाया जाएं : रामदास

चेन्नई, 15 अप्रैल (आईएएनएस) । राजनीतिक दल पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक एस. रामदास ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार से ऑनलाइन जुए पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की। रामदास ने कहा, हाल ही में खाद्य क्षेत्र को एक कर्मचारी ऑनलाइन जुए के कारण भारी कर्ज के बोझ तले दबता चला गया। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पिछले एक हफ्ते में यह तीसरी मौत है। यदि ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो इस तरह की आत्महत्याएं रोज की घटना हो जाएंगी। उन्होंने कहा, क्या तमिलनाडु सरकार आत्महत्याओं पर चुप रहने वाली है? शराब और लॉटरी की तुलना में ऑनलाइन जुए से समाज को ज्यादा नुकसान हो रहा है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक नेता पनीरसेल्वम ने भी मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा, ऑनलाइन गेमिंग आदत और लत में बदल जाती है। ऑनलाइन गेम में पैसे गंवाने के बाद राज्य में कई लोगों ने आत्महत्या की हैं। उन्होंने कहा, अन्नाद्रमुक सरकार 2021 में इस तरह के खेलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून लायी थी। हालांकि, मद्रास उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनी द्वारा दायर एक मामले में उसी साल कानून को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि यह भारतीय संविधान द्वारा मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। पन्नीरसेल्वम ने आगे कहा कि उच्च न्यायालय ने यह भी कहा था कि खेल के खिलाफ कानून बनाने के लिए राज्य पर कोई रोक नहीं है। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति के पास है फिर चाहे वे किसी भी धर्म, मत, संप्रदाय से आता हो। लेकिन...
spot_img

Latest Stories

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵