back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस साल CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बड़े बदलाव, छात्रों से जुड़ी हर डिटेल्‍स यहां देखें

CBSE 10वीं के पहले चरण की परीक्षा 17 फरवरी से 9 मार्च तक होगी, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 15 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएगी। वहीं, CBSE 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक होंगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की संभावित डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, ये परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर पूरी डेटशीट देख सकते हैं।

इस साल, CBSE ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण 17 फरवरी से 9 मार्च तक और दूसरा चरण 15 मई से 1 जून तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा एकल चरण में 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी। 

बोर्ड के मुताबिक, इस बार भारत के साथ-साथ 26 अन्य देशों से भी लगभग 45 लाख छात्र-छात्राओं के सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद है।

मूल्यांकन प्रक्रिया और रिजल्ट की तारीखें

CBSE ने बताया है कि 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक विषय की परीक्षा के 10 दिन बाद शुरू होगा और 12 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, यदि 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा 20 फरवरी को होती है, तो उसकी कॉपियों का मूल्यांकन 3 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च 2026 तक पूरा होने की संभावना है।

पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए, CBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के 50 से 60 दिनों के भीतर घोषित करता है। उदाहरण के लिए, पिछले साल 10वीं की परीक्षा 18 मार्च को समाप्त हुई थी और रिजल्ट 13 मई को, यानी 56 दिनों बाद जारी किया गया था। वहीं, 2024 में भी 10वीं का परिणाम परीक्षा के 60 दिन बाद 13 मई को घोषित किया गया था।

2026 के 10वीं और 12वीं के परिणाम की डेट

CBSE ने पिछले वर्षों की तरह इस बार भी समय पर नतीजे घोषित करने की तैयारी की है। 2025 में 12वीं का रिजल्ट 13 मई को, परीक्षा समाप्त होने के 56 दिनों के भीतर जारी किया गया था। वहीं, पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 2 अप्रैल को आया था, जो परीक्षा खत्म होने के सिर्फ 41 दिन बाद घोषित हुआ था। 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकेंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाना जरूरी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज के समय में जितनी जनसंख्या है उसके हिसाब से सरकारी नौकरी उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵