back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैसरगंज में हुआ बड़ा हादसा, BJP नेता बृजभूषण के बेटे करन भूषण के काफिले की कार ने 3 बच्चों को कुचला, 2 की मौत

Brij Bhushan Sharan Singh: पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी करन भूषण शरण सिंह के काफिले की फॉर्च्यूनर कार से एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ है। इस भयानक एक्सीडेंट में 2 बच्चों की फॉर्च्यूनर कार से कुचल कर मौत हो गई और1 बच्चा घायल हो गया है।

लिखित शिकायत थाना कर्नलगंज में दर्ज कराई गयी है

करन भूषण शरण सिंह के काफिले की फॉर्च्यूनर कार का यह एक्सीडेंट उत्तर प्रदेश के गोंडा के कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठ डिग्री कालेज के नजदीक हुआ है। जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी और उन्होंने फॉर्च्यूनर कार को अपने कब्जे में ले लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और बच्चों के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण शरण सिंह का नाम इस शिकायत में नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे के समय करन भूषण शरण सिंह काफिले में मौजूद थे या नहीं। लिखित शिकायत थाना कर्नलगंज में दर्ज कराई गयी है।

पुलिस बल की घटनास्थल पर तैनाती कर दी गई है

पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को भी अपने कब्जे में लिया है। किसी तरह की कानून व्यवस्था पर इसका बुरा असर न पड़े, इसके लिए पुलिस बल की घटनास्थल पर तैनाती कर दी गई है।

करन भूषण शरण सिंह डबल ट्रैप शूटिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी रह चुके हैं

करन भूषण शरण सिंह बीजेपी के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं। बीजेपी ने महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के आरोपों के कारण बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर, कैसरगंज लोकसभा सीट का टिकट उनके बेटे करन भूषण शरण सिंह को दिया है। करन भूषण शरण सिंह डबल ट्रैप शूटिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी रह चुके हैं। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं। करन भूषण शरण सिंह बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं। बृजभूषण शरण सिंह के बड़े बेटे का नाम प्रतीक भूषण है, जो उत्तर प्रदेश के गोंडा सदर से बीजेपी के विधायक हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़!

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵