back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रक्षाबंधन पर इस बार बन रहा है महासंयोग, ये है राखी बांधने का मुहूर्त

रक्षाबंधन पर इस बार बन रहा है महासंयोग, ये है राखी बांधने का मुहूर्त लाइफ़स्टाइल डेस्क। सावन माह की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मनाया जाता है। इस बार का रक्षाबंधन 3 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार बहुत ही खास होने वाला है। इस बार सावन माह में पूरे पांच सोमवार हैं, राखी का त्योहार भी सावन के आखिरी सोमवार के दिन पड़ रहा है, साथ ही इस बार के रक्षा बंधन पर एक खास संयोग बन रहा है। जानते हैं इस बार रक्षा बंधन के दिन क्या शुभ संयोग बन रहा है और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त… रक्षा बंधन के दिन इस बार सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान दीर्घायु का शुभ संयोग बन रहा है। यह संयोग पूरे 29 वर्षों के बाद बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में हर मनोकामना पूर्ण होती है तो वहीं दीर्घायु योग में आयु लंबी होने की कामना पूरी होती है। साथ ही इस दिन सोमवार भी है। यह भी बहुत शुभ संयोग है कि सावन को सोमवार पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। इस दिन चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में होता है। और शनि और सूर्य ग्रह का सप्तक योग भी बन रहा है। इससे आयु में वृद्धि होती है। इस राखी पर बनने वाला योग सभी 12 राशियों के लिए शुभ है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रक्षाबंधन के दिन यानि 3 अगस्त को सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक भद्रा काल रहेगा। इस समय राखी नहीं बांधनी चाहिए। कहा जाता है कि रावण की बहन ने भद्रा काल में ही रावण को राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का विनाश हो गया। राखी का पर्व सुबह 09:30 बजे से आरंभ होगा। दोपहर में 01:35 बजे से लेकर शाम को 04:35 बजे तक का समय राखी बांधने के लिए अति शुभ है। इसके बाद शाम को 07:30 बजे से 09:30 बजे तक राखी बांधने के लिए मुहूर्त शुभ रहेगा। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Raksha Bandhan 2025: इस रक्षाबंधन पर तीन साल बाद आया अद्भुत संयोग, बहनें पूरे दिन बांध सकेंगी भाई को राखी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त 2025 को पूरे देश में आस्था और उल्लास के साथ मनाया...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...