back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोना की कीमत में आया भारी उछाल, चांदी भी रिकॉर्ड की ऊंचाई पर

सोना की कीमत में आया भारी उछाल, चांदी भी रिकॉर्ड की ऊंचाई पर नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को जबरदस्त उछाल के चलते चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 3,564 रुपये की भारी बढ़त के साथ 64,787 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। एमसीएक्स पर यह इस चांदी का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव सोमवार सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर 3,372 रुपये की उछाल के साथ 65,977 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। यह एमसीएक्स पर इस चांदी का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। विधान सभा स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वापस ले ली अपनी याचिका घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें सोमवार सुबह रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर ट्रेंड करती दिखी हैं। एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव सोमवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर 785 रुपये की बढ़त के साथ 51,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। यह इस सोने का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव इसी समय 790 रुपये की तेजी के साथ 52,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। यह भी इस सोने का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा बाजार को कमोडिटी एक्सचेंज भी कहा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार सुबह कॉमेक्स पर सोने की वायदा कीमत 1.61 फीसद या 31.50 डॉलर की जबरदस्त उछाल के साथ 1,956.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 1.58 फीसद या 30.01 डॉलर की भारी बढ़त के साथ 1,932.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती देखी गई। चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच आज 5 Rafale विमानों ने फ्रांस से भरी उड़ान चांदी के वैश्विक भाव में भी उछाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोमवार सुबह 6.06 फीसद या 1.39 डॉलर की बढ़त के साथ 24.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 5.99 फीसद या 1.36 डॉलर की बढ़त के साथ 24.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती देखी गई। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold Vs SIP: बच्चों की पढ़ाई-शादी के लिए कौन सा निवेश देगा तगड़ा फंड? अभी जनिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना हर माता-पिता का सपना होता है। इसके लिए निवेश की सही दिशा चुनना बेहद जरूरी है।...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...