back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जियोफाइबर नेटवर्क से जुड़े उत्तराखंड के यह सात शहर, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

जियोफाइबर नेटवर्क से जुड़े उत्तराखंड के यह सात शहर, मिलेंगी ये खास सुविधाएं देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर सात शहर जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सेवाओं से जुड़ गए हैं। कंपनी ने सोमवार को बताया कि पंतनगर, काशीपुर इस लिस्ट में सबसे नए नाम हैं। लॉकडाउन के बीच फाइबर आधारित वायर ब्रॉडबैंड की बढ़ती मांग को देखते हुए रिलायंस जियो ने उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के विस्तार की योजना शुरू की है। सात प्रमुख शहरों को इस सर्विस से जोड़ लिया गया है। जल्द ही इसे राज्य के अन्य शहरों में लॉन्च किया जाएगा। सोनिया और राहुल गांधी की कोरोना जांच की मांग करने वाले सांसद निकले कोरोना पॉजिटिव एम्स- ऋषिकेश टाउनशिप, पंतनगर विश्वविद्यालय- रूद्रपुर और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन के कार्यालय और रिहायशी परिसरों- ऋषिकेश जैसे अनेकों निजी और सरकारी टाउनशिप और प्रतिष्ठान जियोफाइबर से जुड़ चुके हैं। जियोफाइबर 100 एमबीपीएस से एक जीबी तक की डेटा स्पीड की पेशकश करता है। अपनी तेज स्पीड की वजह से कॉर्पोरेट्स, मध्यम और लघु उद्योगों के साथ सरकारी कार्यालयों में यह पहली पंसद बन कर उभरा है। प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए जियोफाइबर ने उत्तराखंड में नंबर वन की पोजिशन हासिल कर ली है। उत्तराखंड में जियोफाइबर के अन्य ऑपरेटरों के मुकाबले कहीं अधिक कनेक्शन हैं। कोरोना महामारी के बीच वायर ब्रॉडबैंड की मांग में जो उछाल आया था। उसे जियोफाइबर ने भर दिया है। इस कठिन वक्त में हजारों परिवार जियोफाइबर की वजह से कनेक्टिड हैं। जियोफाइबर नेटवर्क पर अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट, स्मार्ट फोन फिक्स्ड लाइन और ओवर द टॉप एप्लिकेशन्स यानी ओटीटी ऐप्स जैसी ट्रिपल-प्ले-कॉम्बिनेशन सर्विस मिलती हैं। फिक्स्ड लाइन स्मार्ट फोन से देश में कहीं भी किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की जा सकती है। जबकि अल्ट्रा एचडी सेट टॉप बॉक्स पर ओटीटी एप्स का इस्तेमाल कर सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है। अमेज़ॅन प्राइम, ज़ी 5, सोनी लिव, यूट्यूब, वूट, डिजनी+हॉटस्टार के साथ 350 से अधिक टीवी चैनल भी जियोफाइबर पर देखे जा सकते हैं। जियोफाइबर पर जियोमीट एप के जरिए मल्टीपार्टी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की जा सकती है। जिस पर आप वर्चुअल बिजनेस, सामाजिक बैठकें और स्कूल कक्षाएं भी ले सकते हैं। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵