back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रक्षाबंधन पर भाई- बहन को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

रक्षाबंधन पर भाई- बहन को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान Raksha Bandhan 2020: भाई- बहन को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान, प्यार में नहीं आएगी कमी लाइफस्टाइल डेस्क। भाई-बहन का रिश्ता बेहद ही खूबसूरत और प्यारा होता है। हर साल सावन मास की पूर्णिमा के दिन भाई- बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 3 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहन भाई की कलाई में राखी बांधती है और भाई हमेशा बहन की रक्षा का वचन देता है। किसी भी रिश्ते में छोटी- छोटी बातों का ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। कई बार भाई- बहन के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती है। आज हम आपको बताएंगे कि भाई- बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए… सम्मान करें किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक- दूसरे का सम्मान करना बहुत जरूरी होता है। आपसी सम्मान के न होने के कारण रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। भाई- बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक- दूसरे का सम्मान करना बहुत जरूरी है। अपनी भावनाओं को साझा करें अपनी भावनाओं को अपने भाई/बहने से शेयर न करने से भी रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता मजबूत बने तो अपनी भावनाओं को साझा करें। फिजिकल फाइट न करें भाई- बहन अक्सर लड़ते-लड़ते फिजिकल फाइट करने लगते हैं। फिजिकल फाइट की वजह से रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। कई बार गुस्से में भाई-बहन फिजिकल फाइट करने लगते हैं, परंतु रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए ये जरूरी है कि फिजिकल फाइट से बचा जाए। बेहतर है कि आप एक- दूसरे से बातचीत के द्वारा ही मामले को सुलझा लें। पसंद- नापसंद का ध्यान रखें हर व्यक्ति की पसंद अलग होती है। भाई- बहन की पसंद में भी काफी अंतर होता है। कई बार पसंद अलग होने की वजह से भी भाई बहन में मनमुटाव होने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए तो पसंद नापसंद का विशेष ध्यान रखें। अपने भाई या बहन को खुश करने के लिए उनकी पसंद की चीजें भी करें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵