back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नागपुर में फैक्ट्री का बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौके पर मौत

नागपुर में फैक्ट्री का बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौके पर मौत मुंबई। महाराष्ट्र में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी नागपुर पुलिस ने दी है। बताया कि जिले के उमरेड तहसील के बेला गांव में यह हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को दोपहर दो बजे मानस एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बायो गैस प्लांट के पास यह विस्फोट हुआ है। पटना के डीएम कुमार रवि समेत कलेक्ट्रेट के 7 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मंगेश प्रभाकर नौकारकर (21), लीलाधर वामनराव शिंदे (42), वासुदेव लाडी (30), सचिन प्रकाश वाघमरे (24) और प्रफुल्ल पांडुरंग मून (25) के तौर पर हुई है और सभी वाडगांव के रहने वाले थे। इसमें सचिन वाघमरे वेल्डर का काम करते थे जबकि अन्य सहायक के तौर पर काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि पांचों कर्मचारी हादसे में झुलस गए थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने घटनास्थल का दौरा किया। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...