back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करते हैं किचन के ये 4 मसाले

खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करते हैं किचन के ये 4 मसाले लाइफ़स्टाइल डेस्क। फलों का हम किसी भी रूप में सेवन करें वो कहीं न कहीं सेहत के साथ ही हमारी स्किन पर भी असर डालते हैं। स्किन केयर के लिए जितना नैचुरल चीज़ों का इस्तेमाल करेंगी उतनी ही आप खूबसूरत और जवां दिखेंगी साथ ही कई सारी स्किन प्रॉब्लम्स से भी बची रहेंगी। तो आज हम किचन में मौजूद कुछ ऐसे मसालों के बारे में जानेंगे जिनकी मदद से आप कुछ ही वक्त में ग्लोइंग और यंग स्किन पा सकती हैं। हल्दी कई सारे कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स से लेकर घर में बनाए जाने वाले पैक में भी हल्दी की अहम भूमिका होती है। शादी में दुल्हन का रूप निखारने के लिए खासतौर से हल्दी की रस्म निभाई जाती है। तो आप 1 छोटी चम्मच हल्दी में 1 चम्मच शहद और कुछ बूंदे नींबू की पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।इससे आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर होंगे। दालचीनी पिंपल्स की परेशानी से चाहिए हमेशा के लिए छुटकारा तो दालचीनी है उसका सबसे बेहतरीन इलाज। हफ्ते में दो बार आधा छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 2 छोटे चम्मच शहद और 1 छोटा चम्मच मेथी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे धो लें। अदरक इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को फ्री-रेडिकल डैमेज से भी बचाता है और साथ ही बढ़ती उम्र के असर को भी कम करता है। इसके लिए 1 छोटा चम्मच अदरक का रस, 1 बड़ा चम्मच गुलाबजल और 5-6 बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में दो बार के इस्तेमाल के बाद ही आपको फर्क नजर आने लगेगा। जायफल ये ना सिर्फ आपको ग्लोइंग स्किन देगा, बल्कि इससे झुर्रियों और फाइन लाइन्स की भी परेशानी दूर होगी। एक जायफल को पीसकर पाउडर बना लें. इसमें 2 बड़े चम्मच गुलाबजल या दूध मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

भीड़ से दूर जन्नत का एहसास, मनाली की Hidden Lake में दिखता है प्रकृति का असली जादू

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवा और चारों तरफ सफेदी की चादर… यही तो मनाली की असली...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...