back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्मों में भारतीय सेना को दिखाने से पहले लेनी होगी NOC – रक्षा मंत्रालय

फिल्मों में भारतीय सेना को दिखाने से पहले लेनी होगी NOC – रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली। फिल्मों और वेब सीरीज में भारतीय सैन्य अफसरों को गलत ढंग से दिखाए जाने वालों की खैर नहीं। रक्षा मंत्रालय ने सेंसर बोर्ड यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और सूचना प्रसारण मंत्रालय को लिखा है कि फिल्म, डॉक्यूमेंट्री या वेब सीरीज में अगर आर्म्ड फोर्सेज को किसी भी तरह से दिखाया जाना है तो पहले रक्षा मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लें। अगर एनओसी नहीं ली जाती तो उन पर कार्रवाई तय है। रक्षा मंत्रालय के पास जो शिकायतें आई हैं उनमें वेब सीरीज कोड-एम, एक्स एक्स एक्स अनसेंसर्ड (सीजन-2) भी शामिल हैं। शिकायतों में कहा गया है कि इनमें जिस तरह आर्मी के बारे में जिक्र किया गया है और चित्रण किया गया है वह असलियत से कोसों दूर है और आर्म्ड फोर्सेस की छवि खराब करने वाला है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल द्वारा अनलॉक-3 में होटल खोलने पर लगाई रोक कुछ पूर्व सैनिकों ने तो इसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है और ओटीटी प्लेटफॉर्म और प्रोड्यूसर पर लीगल एक्शन लेने की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्रालय को कई शिकायत मिली जिसमें कहा गया कि कई वेब सीरीज में इंडियन आर्मी के लोगों का गलत तरीके से चित्रण किया गया है और साथ ही मिलिट्री यूनिफॉर्म की बेइज्जती की गई है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और सूचना प्रसारण मंत्रालय को रक्षा मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि यह सब उन घटनाओं को रोकने के लिए किया जा रहा है जो रक्षा बलों की छवि को बिगाड़ते हैं और रक्षा कर्मियों और दिग्गजों की भावनाओं को आहत करते हैं। भूमि पूजन : सुबह 11:15 बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे अयोध्या, भागवत संग सांझा करेंगे मंच रक्षा मंत्रालय को मिली शिकायत में कहा गया है कि एएलटी बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज कोड M और जी5 की एक्सएक्सएक्स अनसेंसर्ड (सीज़न -2) जैसी सीरीज में सेना को लेकर कुछ ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जो वास्तविकता से काफी दूर हैं। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...