नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दिल्ली सरकार ने ‘महिला समृद्धि योजना’ को लागू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना का उद्घाटन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम JLN में होगा, जहां बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ?
BJP ने फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में दिल्ली में सत्ता में आने पर ‘महिला समृद्धि योजना’ के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। सूत्रों ने बताया कि कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करेंगी महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। दिल्ली की स्थायी निवासी महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होंगी।
आज से शुरू होगा पंजीकरण
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने जानकारी दी कि इस योजना के लिए 8 मार्च से पंजीकरण शुरू होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र महिलाओं की सूची तैयार की जाएगी और डेढ़ महीने के अंदर महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी। बीजेपी ने फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान इस योजना को अपने घोषणापत्र में शामिल किया था। अब इसे लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना के दिशा-निर्देशों और पात्रता मानदंडों पर चर्चा होगी, जिसके बाद इसे मंजूरी दी जाएगी। इस योजना के ऐलान के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता शामिल होंगे, जिनमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा,मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता.दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा.बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज.महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन
AAP ने किया बीजेपी सरकार पर हमला
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस योजना को लेकर बीजेपी सरकार की आलोचना की है। AAP ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले इस योजना का वादा किया था, लेकिन सरकार इसे अपनी पहली कैबिनेट बैठक में लागू नहीं कर सकी। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,500 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी होगी, ताकि किसी तरह की धांधली न हो। महिला समृद्धि योजना’ दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद साबित हो सकती है। सरकार का दावा है कि इससे गरीब महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। अब देखना होगा कि यह योजना कितनी जल्दी और कितने प्रभावी तरीके से लागू होती है।




