back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

18 दिन बाद भी मंत्रिमंडल गठन पर फैसला नहीं ले पाई महायुति, दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM अजित पवार दिल्ली में हैं। वे बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की सलाह पर महायुति सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए 18 दिन हो गए हैं, लेकिन महायुति अभी तक अपने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पाई है। हालांकि देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर 2024 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वहीं अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने भी 5 दिसंबर 2024 को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार महायुति सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि शिवसेना के मुखिया और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दिल्ली आने का कोई कार्यक्रम नहीं है। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में राजनाथ सिंह से मुलाकात की है मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे।

BJP का शीर्ष नेतृत्व शिवसेना को गृह विभाग नहीं देगा: सूत्र

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व शिवसेना को गृह विभाग नहीं देगा और न ही वे राजस्व विभाग को शिव सेना को सौपेंगे। महायुति गठबंधन में तीन दल BJP, शिवसेना और NCP के होने जी वजह से मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर बातचीत में देरी हो रही है। हालांकि 14 दिसंबर 2024 को महायुति सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने की पूरी संभावना है। लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय का कार्यभार सौपने से इनकार कर दिया है।

महायुति सरकार में BJP के 21 से 22 मंत्री बन सकते हैं: सूत्र

बताना चाहेंगे कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे इससे पहले करीब ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहे थे। देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे की सरकार में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद के साथ साथ गृहमंत्री का पद भी संभाला था। अब देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना बीजेपी से गृह मंत्रालय की मांग कर रही है। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व शिवसेना को महाराष्ट्र का शहरी विकास मंत्रालय सौंप सकती है। महायुति सरकार में बीजेपी के 21 से 22 मंत्री बन सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्री समेत अधिक से अधिक 43 मंत्री हो सकते हैं। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व 4-5 मंत्री पद खाली रख सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और दिवंगत अजित पवार...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵