back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स, गोवा पुलिस ने अग्निकांड मामले में किया गिरफ्तार

गोवा के चर्चित नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे के आरोपी और नाइटक्लब के को-ओनर गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को थाईलैंड से भारत लाया गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गोवा के चर्चित नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे के आरोपी और नाइटक्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को थाईलैंड से भारत लाया गया है। दोनों आरोपी इंडिगो की फ्लाइट से दोपहर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचे, जहां गोवा और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें कस्टडी में लिया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई औपचारिक गिरफ्तारी

लूथरा ब्रदर्स के दिल्ली पहुंचते ही टर्मिनल-3 के इमिग्रेशन एरिया में गोवा पुलिस मौजूद रही। इमिग्रेशन क्लियरेंस के बाद दोनों आरोपियों को औपचारिक रूप से गोवा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी से जुड़ी सभी कानूनी प्रक्रियाएं एयरपोर्ट पर ही पूरी की गईं।

एयरपोर्ट से दोनों आरोपियों को पहले मेडिकल जांच के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। गोवा पुलिस कोर्ट से 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी, ताकि आरोपियों को दिल्ली से गोवा ले जाया जा सके। अधिकारियों ने साफ किया है कि गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं गई थी आरोपियों की कस्टडी केवल दिल्ली में ली गई है।

आज रात गोवा ले जाए जाएंगे आरोपी

ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद लूथरा ब्रदर्स को आज देर रात गोवा लाया जाएगा। गोवा पहुंचते ही दोनों को सीधे अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा, जहां इस मामले में उनसे गहन पूछताछ होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 17 दिसंबर को दोनों आरोपियों को मापुसा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जा सकता है। यह मामला 6 दिसंबर को गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग से जुड़ा है। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच में सामने आया कि नाइटक्लब में सुरक्षा मानकों और फायर सेफ्टी नियमों का गंभीर उल्लंघन किया गया था।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने इस केस में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 लगाई है। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Somwar Mantra: बेल पत्ती चढ़ाकर इस मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे महादेव

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार को महादेव की पूजा...

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵