back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली सीएम अनांउस से पहले उपराज्यपाल हुए एक्टिव, यमुना सफाई के लिए उतारी मशीनें

बता दे कि,दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी द्वारा यमुना की सफाई कराने के वादे पर बीजेपी सरकार के सीएम शपथ से पहले ही काम शुरू हो गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में बीजेपी के सीएम फेस की घोषणा से पहले ही यमुना नदी की सफाई अभि‍यान का कार्य शुरू हो गया है। दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा रविवार को मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव से मुलाकात कर तुरंत यमुना सफाई के कार्य को शुरू करने दिए निर्देश। 

यमुना में कचरा निकालने वाली मशीनें और ड्रेज यूटिलिटी

बता दे कि,दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी द्वारा यमुना की सफाई कराने के वादे पर बीजेपी सरकार के सीएम शपथ से पहले ही काम शुरू हो गया है। उपराज्यपाल एलजी वीके सक्सेना के निर्देश पर यमुना से कचरा हटाने उतरने लगी मशीनें। एलजी कार्यालय के अनुसार, यमुना में कचरा निकालने वाली मशीनें और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट नदी सफाई अभियान शुरू कर चुके हैं। 

यमुना की सफाई होने वाले कार्यों की निगरानी सप्ताह के आधार पर की जाएगी।

मालूम हो कि, एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को बुला यमुना नदी सफाई को लेकर विस्तृत योजना पर काम शुरू करने निर्देश दे दिए है। एलजी के निर्देशानुसार, यमुना की सफाई होने वाले कार्यों की निगरानी सप्ताह के आधार पर की जाएगी।

कब तक हो जाएगी यमुना की सफाई?

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को एलजी वीके सक्सेना द्वारा शहर के नालों में अपशिष्ट के निर्वहन पर निगरानी का निर्देश दिया गया है। एलजी द्वारा तीन साल में यमुना नदी की सफाई का लक्ष्य रखा है। इस योजना के तहत एलजी ने सभी एजेंसियों को समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया है, जिसमें प्रमुख रुप से दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली नगर निगम, एवं पर्यावरण विभाग समेत पीडब्ल्यूडी और डीडीए शामिल विभाग होगें शामिल ।

यमुना की सफाई पर एलजी कार्यालय ने क्या कहा?

 एलजी कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि, यमुना सुंदरीकरण का काम साल 2023 में मिशन मोड में शुरू हुआ था, तब एनजीटी ने एलजी के अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। वहीं यमुना सफाई कार्यों की बारीकी से निगरानी करने वाली इस समिति की पांच बैठकें हुई थीं, जिनमें यमुना सफाई के लिए विश्व के सबसे अच्छे उदाहरणों पर चर्चा हुई थी और अब वहीं इस पर कार्य तेजी से शुरू हो चुका है। 

एलजी के निगरानी में इससे संबंधित कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे । ऐसे में यमुना पानी में सीओडी/बीओडी का स्तर महीने-दर-महीने थोड़ा सुधरने लगा है। लेकिन इस कार्य के विरोध में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली तत्कालीन आप सरकार ने एससी का रुख अपना 10 जुलाई साल 2023 को एनजीटी के आदेश पर रोक लगवा दी। इसके बाद से ही यमुना सौंदर्यीकरण का काम फिर से रुक गया था। वहीं इस सफाई कार्य पर रोक लगने से सीओडी/बीओडी का स्तर और भी खराब हो गया

एलजी ने दिए ये निर्देश

वही एलजी ने यमुना नदी की सफाई को लेकर दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश जिसमें, सबसे पहले यमुना नदी की में जमा कचरा, कूड़ा और गाद को हटाया जाएगा।

दूसरा नजफगढ़ नाले, परिशिष्ट नालों में सफाई अभियान शुरू किया जाएगा।

तीसरा एसटीपी की क्षमता और उत्पादन के विषय में रोज निगरानी रखी जाएगी।

चौथा एमजीडी सीवर के पानी को शोधित करने नए एसटीपी आदि के निर्माण विषय में एक सीमित योजना बना उसे जल्द जमीन पर उतारा जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली के LG ने केजरीवाल को लिखा 15 पन्नों का पत्र, प्रदूषण के मुद्दे पर 11 साल लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर चिट्ठी के माध्यम से तीखी जंग देखने को मिली है। इस बार मामला...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...