back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पति से तलाक के बाद पत्नी ने हर महीने 6 लाख रुपये मांगा गुजारा भत्ता, जज ने जमकर सुनाया, वीडियो हुआ वायरल

महिला ने अपने पति से 6 लाख से अधिक एलिमनी की मांग की, लेकिन जज ने कहा कि यह मांग अनुचित है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक हाई कोर्ट में एक पत्नी के अपने पति से एलिमनी मांगने पर कोर्ट की जज ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि अगर वो खर्च करना चाहती है तो खुद कमाए और खर्च करे। कोर्ट की कार्यवाही का एक वीडियो व्यापक स्तर पर वायरल हो रहा है। वो अपने पूर्व पति से ₹6,16,300 रुपये की डिमांड कर रही है। कोर्ट ने इस आर्ग्युमेंट को रद्द करते हुए कहा कि कोई इतनी बड़ी रकम कैसे खर्च कर सकता है? 

महिला के वकील ने गिनाए उसके खर्च


कोर्ट में महिला का वकील कहता है कि उसे अपना घुटनों का इलाज कराने के लिए प्रति महीना ₹4 से 5 लाख रुपये चाहिए होते हैं। इससे उसकी दवाइयां आती हैं, फिजियोथेरेपी होती है और अन्य खर्चे निकलते हैं। इसके अलावा महिला ने चूड़ियों, चप्पलों, घड़ियों और अपनी आधारभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए ₹50,000 प्रति माह और अलग से ₹60,000 प्रति माह की जरूरत है। 

कोर्ट को पता है कि व्यक्ति को क्या चाहिए होता है: जज


महिला के वकील ने यह भी कहा कि महिला का पति ब्रांडेड कपड़े पहनता है। जिसमें एक केलविन क्लाइन की टी शर्ट की कीमत ₹10000 होती है। जबकि महिला पुराने कपड़े पहनती है। जज ने कहा कि कोर्ट को ना बताएं कि एक व्यक्ति को क्या चाहिए होता है। 6,16,300 रुपये प्रति महीना क्या कोई इतना खर्च करता है ?

खुद कमाओ और खर्च करो


जज ने कहा कि अगर वो इतना खर्च करना चाहती है तो खुद से कमाकर खर्च करे। उन्होंने कहा कि महिला की मांग अनुचित है। आपके पास जिम्मेदारी नहीं है, बच्चों की केयर नहीं करनी है तो ये एलिमनी पति के लिए सजा नहीं होनी चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अब तक इसे 2 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Raftaar News | WhatsApp Channel

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन, CM सिद्धारमैया ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक में सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया गया है। हालंकि यह बैन केवल उनपर लागू होगा जिनकी उम्र 16 साल...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...