back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डिब्रूगढ़ की जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को मिली पैरोल, सांसद पद की लेगा शपथ

Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक व सांसद अमृतपाल सिंह को सांसद की शपथ लेने के लिए 4 दिन की पैरोल मिल गई है। उन्हें 5 जुलाई से 9 जुलाई तक पेरोल मिली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। असम की डिब्रूगढ़ की जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोकसभा सीट से जीत दर्ज करके सांसद बन गए हैं। अब अमृतपाल सिंह के आवेदन पर उनको सांसद की शपथ दिलाने की जांच प्रक्रिया को डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने पूरा किया और उन्हें पैरोल पर शपथ लेने की अनुमति के लिए सिफारिश की। खालिस्तानी समर्थक व सांसद अमृतपाल सिंह कोसांसद की शपथ लेने के लिए 4 दिन की पैरोल मिल गई है। उन्हें 5 जुलाई से 9 जुलाई तक पेरोल मिली है।  

अमृतपाल सिंह 5 जुलाई 2024 को सांसद की शपथ लेंगे

अमृतपाल सिंह 5 जुलाई 2024 को सांसद की शपथ लेंगे। उन्हें डिब्रूगढ़ जेल से दिल्ली संसद भवन ले जाया जाएगा। उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कमरे में सांसद की शपथ दिलाई जाएगी। अभी अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में अपने अन्य साथियों के साथ बंद है। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह नजेल में बंद होने के दौरान पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। जब उसने खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था तो वह काफी चर्चा का केंद्र बन गया था। े

पत्र मिलने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी मंजूरी दे दी

खडूर साहिब लोकसभा सीट से जीत दर्ज करके अमृतपाल सिंह ने सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख मतों से हराया था। खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव जीत जाने के बाद अमृतपाल सिंह के प्रवक्ता राजदेव सिंह खालसा और वकील ईमान सिंह खारा उसको सांसद की शपथ दिलाने की प्रशासन से मांग कर रहे थे। अमृतपाल सिंह ने भी जेल सुपिरटेंडेंट को उसे सांसद की शपथ दिलाने के विषय में पत्र लिखा था।

डिब्रूगढ़ जेल के सुपरिटेंडेंट ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को इस संदर्भ में पत्र लिखा था। जिसके बाद अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार को इस संदर्भ में पत्र लिखा। जिसके बाद पंजाब सरकार ने अमृतपाल सिंह को सांसद की शपथ दिलाने के संदर्भ में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था। पत्र मिलने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी मंजूरी दे दी। अब अमृतपाल सिंह को 4 दिन की पैरोल मिल गई है। उसको 5 जुलाई से 9 जुलाई तक यह पेरोल मिली है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अमृतपाल सिंह केस में पंजाब सरकार को हाई कोर्ट की फटकार, देरी से जवाब देने पर 10 हजार का जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खंडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़े मामले में पंजाब सरकार पर सख्ती दिखाई...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...