back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवपाल सिंह यादव के सवाल पर बोले केशव प्रसाद मौर्य- रामभक्ति करने वालों का स्वागत है

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर विधानसभा से चुनाव जीतने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने का लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सोमवार को भगवान श्री राम की स्तुति वाला ट्वीट कर शिवपाल सिंह यादव ने इन चर्चाओं को और ज्यादा हवा दे दी है। शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जितने भी आज तक राम भक्ति से दूर रहते थे, आज राम भक्ति कर रहे हैं, उन सबका स्वागत है। शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार सुबह भगवान श्री राम के पूरे परिवार के तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, प्रातकाल उठि कै रघुनाथा। मातु पिता गुरु नावहिं माथा॥ आयसु मागि करहिं पुर काजा। देखि चरित हरषइ मन राजा॥ भगवान राम का चरित्र परिवार, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला है। चैत्र नवरात्रि आस्था के साथ ही प्रभु राम के आदर्श से जुड़ने व उसे गुनने का भी क्षण है। दरअसल, लगभग पांच सालों तक चले विवाद के बाद शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सुलह हो गई थी। शिवपाल इस बार समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही जसवंतनगर से चुनाव लड़े और जीते भी। लेकिन उन्हें समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में यह कहते हुए नहीं बुलाया गया कि वह सहयोगी दल के नेता है, सपा के नहीं । उसके बाद से ही शिवपाल सिंह यादव अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं और उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर आज केशव प्रसाद मौर्य ने यह बड़ा बयान दे दिया है। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵